{"_id":"6660b094ca77135b4603e908","slug":"power-cuts-have-disturbed-sleep-somewhere-there-is-fault-and-somewhere-wires-are-burnt-banda-news-c-212-1-bnd1003-111463-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली कटौती ने उड़ाई नींद, कहीं फाल्ट कहीं जले तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली कटौती ने उड़ाई नींद, कहीं फाल्ट कहीं जले तार
विज्ञापन
बांदा। बिजली कटौती से शहरवासियों का पीछा नहीं छूट रहा है। कहीं नया केबल बिछाने तो कहीं केबल जलने व ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से गर्मी में लोग परेशान हैं। कटरा में नया केबल डालने के लिए दस बजे भूरागढ़ फीडर से शटडाउन लिया गया तो पांच घंटे बिजली नहीं आई। गर्मी में उबल रहे लोगों के आक्रोश को देख खुद मुख्य अभियंता को मौके पर जाकर लाइन चालू करानी पड़ी।
भले ही नौतपा खत्म हो गए हैं, पर गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को रात का तापमान जहां 35 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। वहीं दिन भी 46 डिग्री के साथ खूब तपा। इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी। बिजली की आंख मिचौली से ज्यादातर मोहल्लों में लोगों ने जागकर रात गुजारी। वहीं दिन में भी आवाजाही लगी रहने से लोग परेशान रहे। पीलीकोठी से जुड़े अलीगंज, अतर्रा चुंगी,मर्दननाका व स्टेशन रोड में रात में कम से कम चार-पांच बार लाइट गई। इससे इन मोहल्लों के लोग गर्मी से बचने के लिए कभी नीचे कूलर में तो कभी छत में आते जाते रहे। कालूकुआं बबेरू रोड में रात 11 बजे केबल जलने से बिजली चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे और दो बजे लाइन चालू हो सकी। इसी तरह सर्वोदय नगर व कुशवाहा नगर में ट्रांसफार्मर हीट होकर जल गए। यहां की करीब दस हजार की आबादी रात भर गर्मी में परेशान रही।
दिन में सुबह नौ बजे कटरा में किरन काॅलेज चौराहा के पास एरियर बंच केबल डालने का काम शुरू हुआ। यहां भूरागढ़ से सुबह नौ बजे शटडाउन लिया गया तो शाम पांच बजे लाइन चालू हो सकी। इससे किरन कॉलेज चौराहा सहित कर्बला रोड, कटरा के उपभोक्ता प्रभावित रहे। लोगों का आक्रोश देख बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरिफ अहमद खुद पहुंचे और एसडीओ तथा एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई। अनावश्यक शटडाउन न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
तुलसीनगर उप केंद्र में आज बाधित रहेगी बिजली
तुलसीनगर उप केंद्र में ओवरलोड आठ एमबीए की जगह दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र के आधा दर्जन फीडरों में बिजली आपूर्ति गुरुवार को बाधित रहेगी। एक्सईएन प्रकाश देव पांडेय ने बताया कि शहर के नवाब टैंक व गायत्री नगर, सहित पेयजल शहरी फीडर समेत ग्रामीण क्षेत्र के पचनेही, पथरी, पेयजल ग्रामीण आदि में बिजली आपूर्ति 11 घंटे बाधित रहेगी। तुलसीनगर सब स्टेशन में सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। बताया कि भीषण गर्मी होने के कारण शिफ्टवार फीडरों में आपूर्ति बहाल रखी जाएगी।