{"_id":"68111655703b7687bf0203dc","slug":"postal-workers-withdrew-the-amount-of-balika-samridhi-yojana-report-filed-banda-news-c-212-1-bnd1007-125713-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डाक कर्मियों ने निकाली बालिका समृद्धि योजना की धनराशि, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डाक कर्मियों ने निकाली बालिका समृद्धि योजना की धनराशि, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तिंदवारी। डाककर्मियों ने बाल विकास कर्मी से मिलीभगत कर बालिका समृद्धि योजना के 397 बांड के चार लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों को मामले की जानकारी बांड के भुगतान न होने पर हो पाई। अब बाल विकास विभाग ने डाककर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी तिंदवारी आरएस यादव ने बताया कि वर्ष 2006-07 में शासन द्वारा गरीब बालिकाओं के लिए बालिका समृद्धि योजना शुरू की गई थी। योजना में बीपीएल श्रेणी की कन्याओं के नाम पर एक हजार रुपये का राष्ट्रीय बचत पत्र डाकघर से खरीदा जाना था। इसके बाद उसे बाल विकास परियोजना अधिकारी की अभिरक्षा में तब तक रखा जाना था, जब तक बालिका की उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाती। 18 वर्ष की उम्र के बाद संबंधित बालिकाओं को योजना की धनराशि मय ब्याज के साथ दी जाती।
बताया कि योजना की लाभार्थी सहोद्रा निवासी ग्राम पैलानी 20 नवंबर 2023 में जब बांड के भुगतान की मांग की तो मामले का खुलासा हुआ। डाकघर तिंदवारी से 15 सिंतबर 2021 को 115, 22 सिंतबर 2021 को 171 व 30 सितंबर 2021 को 45 बचत पत्रों का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन
कहा कि इन बांड के माध्यम से 3,97,000 रुपये निकाले गए। इसकी जांच तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा की गई। मामले में दोषी पाए जाने पर प्रधान डाक सहायक विनोद कुमार व उप डाकपाल ओमप्रकाश के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया गया। थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया क तहरीर के आधार पर सभी के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -