फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Poor species of extinct crops will be preserved

विलुप्त हो रहीं फसलों की प्रजातियां होंगी संरक्षित

Tue, 27 Feb 2018 11:50 PM IST
banda
banda Updated Tue, 27 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Poor species of extinct crops will be preserved
कृषि विश्वविद्यालय की कार्यशाला में %बांदा कृषि समाचार’ पत्रिका का विमोचन करते कुलपति व अन्य। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 बांदा। कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में कार्यशाला में कृषि विश्वविद्यालय कुलपति ने कहा कि किसानों द्वारा संरक्षित की जा रही प्रजातियों को पंजीकृत किया जाएगा। उन्हें सहयोग व पुरस्कृत किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र से प्रकाशित बांदकृषि समाचार पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001 प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन करते हुए कुलपति डॉ.एसएल गोस्वामी ने कहा कि बुंदेलखंड में फसलों में तमाम प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। कुछ किसान इन्हें अभी भी संरक्षित कर रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय किसानों की हर संभव मदद करेगा। उनकी यह प्रजातियां पूरी देश में पहुंचेंगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी। प्रसार निदेशक डॉ.एनके वाजपेयी ने कहा कि इस अधिनियम में किसानों के हितों की रक्षा के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष व कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्याम सिंह ने पौधा किस्म और कृषक संरक्षण अधिकार संरक्षण अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जिस किसान ने नई किस्म विकसित की है उसे पंजीकरण का अधिकार है। कार्यशाला को डॉ. सुभाषचंद्र सिंह, डॉ. मंजुल पांडेय, डॉ. निखिल कुमार सिंह, डॉ.मानवेंद्र सिंह, डॉ.प्रज्ञा ओझा ने भी संबोधित किया। डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, डॉ. कमालउद्दीन, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. एसवी द्विवेदी, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

===========



अतर्रा बार में अरविंद अध्यक्ष और मनोज महासचिव चुने गए
बार चुनाव के बाद मनाया जीत का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
अतर्रा। अधिवक्ता संघ चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष पद में अरविंद कुमार पांडेय और महासचिव पद पर मनोज कुमार द्विवेदी ने जीत हासिल की। जितेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। 173 मतदाताओं में 172 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। देर शाम घोषित नतीजों में अध्यक्ष पद में अरविंद कुमार पांडेय ने 128 वोट के साथ जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नंद किशोर कुशवाहा को सिर्फ 50 वोट मिले। महासचिव पद पर मनोज द्विवेदी ने मनोज निगम को 38 मतों से हराया। उन्हें 91 वोट मिले। कोषाध्यक्ष बने जितेंद्र तिवारी को 115 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी रामभवन ने महज 44 मत हासिल किए। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में द्वारपाल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में ब्रजेश कुमार द्विवेदी व विनय सिंह, सचिव प्रकाशन में देवराज वर्मा, सचिव प्रशासन में रामप्रसाद वर्मा पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी राजेंद्र शुक्ला, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव व अनपत ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।

======
सच्ची फरियाद पर दौड़े आते हैं भगवान
खप्टिहाकलां। योगी नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित रामप्रकाश त्रिपाठी ने कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्त की पीड़ा को हरने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जब कृष्ण ने सुना उनके बचपन का सखा सुदामा आया है तो वह नंगे पांव दौड़ पड़े। उन्होंने कहा कि व्यक्ति सच्चे मन से भगवान को याद करता है तो वे जरूर मदद को आते हैं। आयोजक सुरतिया निषाद ने यह कथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सरकार की कुशलता के लिए मन्नत के तौर पर कराई है। कथा सुनने के लिए अंतिम दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। समापन पर भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed