{"_id":"668847dfdf3b43f9b9088924","slug":"poor-quality-seeds-being-sold-at-agricultural-protection-units-banda-news-c-212-1-bnd1003-112695-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कृषि रक्षा इकाइयों पर बिक रहा घटिया बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कृषि रक्षा इकाइयों पर बिक रहा घटिया बीज
विज्ञापन
बांदा। राजकीय कृषि रक्षा इकाइयों में घटिया बीज मिलने से किसानों में आक्रोश है। पंत-24 धान का बीज न उगने की शिकायत अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। कृषि उप निदेशक के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है।
बारिश के बाद किसान खरीफ की बुआई की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन खाद, बीज नहीं मिल पा रहा है। जो बीज मिल रहा है उसकी गुणवत्ता सही नहीं है। राजकीय बीज भंडार (बिसंडा) के सामने गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे तमाम किसान बैठे थे। कुछ बीज लेने तो कुछ बीज वापस करने आए थे।
किसान रामजी तिवारी ने बताया कि उन्होंने केंद्र से दो क्विटंल पंत-24 धान का बीज लिया था। एक क्विटंल धान बो दिया, लेकिन एक बेड़ नहीं जमी। शेष एक क्विटंल वापस करने के लिए आए है। वहीं रामकिशोर ने बताया कि मूंग, तिल का बीज लेने के लिए आए है लेकिन अभी तक केंद्र ही नहीं खुला है एक घंटे से बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
शिवभवन ने बताया कि केंद्र का पूरा मार्ग दलदल में तब्दील है। कीचड़ से होकर बीज लेने आना पड़ रहा है। कई बार तो फिसलने से कई किसान गिरकर घायल भी हो गए हैं। उप निदेशक विजय कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
जिला कृषि अधिकारी डाॅ. प्रमोद कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर सहायक विकास अधिकारी ज्ञान सिंह को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। केंद्र तक जाने वाले मार्ग का नगर पंचायत ने स्टीमेट तैयार किया है। जल्द उसका निर्माण होगा। केंद्र प्रभारी बैंक में कैश जमा करने के लिए गया था।