फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Poor children will become self-sufficient through free training

निर्धन बच्चे मुफ्त प्रशिक्षण से बनेंगे आत्मनिर्भर

Tue, 03 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Poor children will become self-sufficient through free training
आर्ट क्राफ्ट के बारे में जानकारी देतीं प्रिया गुप्ता। साथ में जया गुप्ता और वैश्य राजकुमार राज। - फोटो : BANDA
बांदा। दो बहनों ने बांदा के तंगहाली में पल रहे किशोर-किशोरियों को विभिन्न कलाओं में माहिर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया है। इसी शृंखला में तीन दिवसीय बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव 5 नवंबर (गुरुवार) से शुरू हो रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव की संयोजक प्रिया गुप्ता (पीएचडी, एमटेक) और जया गुप्ता (बीटेक) ने बताया कि समाज के गरीब व पिछड़े बच्चों को वह नि:शुल्क कला, नृत्य, मेंहदी, रंगोली, पियानो तथा क्राफ्ट का प्रशिक्षण दे रही हैं। बच्चों ने मौजूदा त्योहारी सीजन में त्योहारों से संबंधित विभिन्न वस्तुएं और कलाकृतियां स्वयं तैयार की हैं। 5 से 7 नवंबर तक विराज पैलेस सभागार में आत्मनिर्भर महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें बच्चों के हाथों से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगेगी। बताया कि मौजूदा में 130 बालिकाएं और 20 बालकों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर महोत्सव में पहले दिन सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी और राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता मेहमान होंगे। दूसरे दिन 6 नवंबर को हमीरपुर विधायक युवराज सिंह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.संगीता सिंह उपस्थित रहेंगी। समापन पर 7 नवंबर को मंडलायुक्त गौरव दयाल मेहमान होंगे। यह जानकारी प्रिया व जया ने मंगलवार को मीडिया वार्ता में दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, कैट जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, अनिल गुप्ता छोटे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed