बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह में आउटडोर और इंडोर प्रतियोगिताएं हुईं। इस वर्ष चैंपियन पूनम देवी रहीं।
आउटडोर प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में पूनम देवी प्रथम, सुभाषिनी मौर्य द्वितीय और मणिकांति तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में पूनम देवी प्रथम, मणिकांती द्वितीय और सुभाषिनी मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में आंचल द्विवेदी प्रथम, मणिकांति द्वितीय और रिया रैकवार तीसरे स्थान पर रहीं।
चक्का फेेंक प्रतियोगिता में अनीता प्रथम, मणिकांती द्वितीय और आंचल द्विवेदी तृतीय रहीं। इंडोर प्रतियोगिता शतरंज में आस्था प्रथम, रश्मि द्वितीय रहीं। बाधा दौड़ में पूनम देवी प्रथम, आंचल द्विवेदी द्वितीय रहीं। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने मशाल जलाकर चैंपियन छात्रा पूनम को दी। खेल प्रतियोगिताएं डॉ. सबीहा रहमानी के निर्देशन में हुईं। निर्णायक मुमताज अली और आशुतोष श्रीवास्तव ने सहयोग दिया।