फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Political parties celebrated the birth anniversary and death anniversary of great men

राजनीतिक दलों ने महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मनाई

Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Political parties celebrated the birth anniversary and death anniversary of great men
सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धांजलि देते सपाई। - फोटो : BANDA
बांदा। महापुरुषों की जयंती राजनीतिक दलों ने भी मनाई। कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की शहादत और सरदार पटेल की जयंती और सपा ने आचार्य नरेंद्र देव व सरदार पटेल तथा महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने अपनी पार्टी के मुखिया पूर्व मंत्री राजाभइया का जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन

जिला/शहर कांग्रेस ने संयुक्त रूप से अमर टाकीज पार्क स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। गोष्ठी में उनकी खूबियां बयां की। साथ ही सरदार पटेल द्वारा देश हित में किए गए कामों को याद किया। इंदिरा नगर स्थित पार्क में भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। बीलाल, मोहम्मद इदरीश, सीमा खान, रामहित निषाद, तोताराम, रेखा वर्मा, अल्तमश हुसैन, धीरेंद्र प्रताप, राजबहादुर गुप्ता, राजेश गुप्ता, जिलानी दुर्रानी, ज्ञानी प्रसाद, अशोक चौहान, अशरफ उल्ला आदि शामिल रहे। कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन

सपा ने अपने कार्यालय में समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव और सरदार पटेल तथा महर्षि वाल्मीकि के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। प्रदीप यादव, भरतलाल दिवाकर, ब्रजभूषण यादव, मोहम्मद हनीफ, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुशीर अहमद फारुकी, पीयूष गुप्ता, विदित त्रिपाठी, भूपत यादव, राजेंद्र यादव, इस्लाम खां, प्रियांशू गुप्ता, प्रदीप निगम लाला, अब्दुल रज्जाक, सुशील त्रिवेदी, नंदकिशोर यादव आदि उपस्थित रहे। बसपा छोड़कर सपा में आए ओमप्रकाश उर्फ रज्जू वर्मा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक कार्यालय में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभइया का जन्मदिन मनाया गया। वृद्धाश्रम में वृद्धों को फल बांटे। जनसेवा की शपथ ली गई। मंडल प्रभारी कुंवर समीर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सहित शैलेश सिंह शिल्लू, विजय सिंह पवार, अर्जुन सिंह, ओंकार सिंह, अमित मिश्रा, नीरज सिंह, प्रशांत पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।

इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी करते  कांग्रेस कार्यकर्ता।

इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर गोष्ठी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed