{"_id":"61a710dcb210f7353b139549","slug":"political-banda-news-knp6669653104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी व प्रियंका के बाद आज अखिलेश की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी व प्रियंका के बाद आज अखिलेश की दस्तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नवंबर के दूसरे पखवारे से चित्रकूटधाम मंडल में चढ़ा सियासी पारा दिसंबर के आगाज में भी रंग दिखाएगा। इस सियासी हलचल का केंद्र वीर भूमि महोबा बनी हुई है। धर्म नगरी चित्रकूट और मंडल मुख्यालय बांदा भी हलचल में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को मंडल में दस्तक दे रहे हैं।
पहली दिसंबर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 10:45 बजे हेलीकाप्टर से बांदा आएंगे। यहां जीआईसी ग्राउंड में जनसभा संबोधन के बाद विजय रथ पर सवार होकर नेशनल हाईवे से महोबा जाएंगे। वहां भी जनसभा संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर सपाइयों ने अपनी ताकत और जनाधार दिखाने की ताकत झोंक दी है। पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल और विजय रथ यात्रा मार्ग होर्डिंग्स से पट गया है। इनमें ज्यादातर टिकट दावेदारों की हैं।
19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोबा में जनसभा की थी। इसके दो दिन पूर्व प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद किया था। 27 नवंबर को प्रियंका गांधी भी वीर भूमि महोबा पहुंची और प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। मंडल में अभी यह सियासी माहौल ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब पहली दिसंबर बुधवार को अखिलेश यादव दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर जीआईसी ग्राउंड जनसभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। बांदा के अलावा चित्रकूट की भी पुलिस इसमें शामिल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की फ्लीट आने पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया जाएगा। जनसभा की वाहन पार्किंग जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में होगी।