{"_id":"6193f5e5ac9ada1e850d984c","slug":"political-banda-news-knp664384751","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रैली में भीड़ जुटान का लक्ष्य निर्धारित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रैली में भीड़ जुटान का लक्ष्य निर्धारित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि महोबा में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी। बुंदेलखंड सहित सीमावर्ती फतेहपुर आदि जनपदों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां मंगलवार की शाम अलीगंज स्थित नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने रैली में भीड़ लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही नारा लगाया ‘बदलाव की आंधी प्रियंका गांधी।’
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है। यहां कांग्रेस का गढ़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज किया कि अखबारों में विज्ञापन छपवाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। किसानों को फसल का मुआवजा नहीं मिला। वह आत्महत्याएं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है। प्रदेश अध्यक्ष ने बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर जनपदों से 23 की महोबा रैली में ले जाने के लिए बसों की संख्या का लक्ष्य निर्धारित किया। सूत्रों के मुताबिक बांदा से 71, हमीरपुर से 59 और फतेहपुर से 35 बसों के अलावा छोटे वाहनों से भी लोग जाएंगे। महिला विभाग, यूथ कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग आदि प्रकोष्ठ भी वाहनों से जुटाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दोपहर को कार से यहां पहुंचे। उनकी कई स्थानों पर अगुवानी और स्वागत हुआ। मीडिया कम्युनिकेशन विभाग चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रतिज्ञा दिलाई कि महोबा की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, युवा कांग्रेस नेता केशव पाल, महिला अध्यक्ष सीमा खान, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, सैय्यद अल्तमश, अशरफ रंपा, राजबहादुर गुप्ता, पवन देवी कोरी, किशन गुप्ता, सभासद जुगनू आदि शामिल रहे।