{"_id":"6193f3e6ad37e37da325b4d0","slug":"political-banda-news-knp6643830171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन हत्याकांड में सपा सड़क से सदन तक लड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन हत्याकांड में सपा सड़क से सदन तक लड़ेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के चर्चित भाजपा नेता के पुत्र अमन त्रिपाठी हत्याकांड में मंगलवार को सपा के प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। सपा नेता यह रिपोर्ट तैयार करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देंगे।
राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद और विधान परिषद सदस्य डा.मान सिंह यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं का दल शहर के बंगालीपुरा स्थित संजय त्रिपाठी के घर पहुंचा। उनके पुत्र 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की हत्या के बारे में जानकारियां लीं। मृतक के माता-पिता ने सपा नेताओं को बताया कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही।
परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की। सांसद श्री निषाद ने कहा कि मृतक का परिवार भाजपा से जुड़ा है। इसके बाद भी भाजपा सरकार उसके साथ इंसाफ नहीं कर रही। भरोसा दिलाया कि सपा इस घटना की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। सरकार से मांग की जाएगी कि सीबीआई जांच कराए। साथ ही परिजनों को सुरक्षा दी जाए। विधान परिषद सदस्य डा.यादव ने कहा कि सपा मृतक के परिवार के साथ है। यह मुद्दा विधान परिषद में उठाएंगे।
विज्ञापन
सपा नेताओं के दल में लोहिया वाहिनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.निर्भय सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, ओमनारायण त्रिपाठी सहित राजेंद्र यादव, सुरेंद्र मिश्रा पप्पू, मधुसूदन कुशवाहा, शिवकरन पाल, द्वारिका यादव, सत्यनारायण सोनकर, अभिषेक मिश्रा, आमिर खां, धीरज मिश्रा, हरिश्चंद्र सोनकर, अब्दुल रईस, रोहित, अमित, अरुण, संदीप आदि शामिल रहे।