{"_id":"60748b0c8ebc3edbf0322f68","slug":"poling-party-me-postive-news-banda-news-knp6231312158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टी में पॉजिटिव की भी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टी में पॉजिटिव की भी ड्यूटी
विज्ञापन
poling party me postive news
- फोटो : BANDA
बांदा। पंचायत चुनाव की ड्यूटियों में जमकर अंधेरगर्दी सामने आई है। न तो हाईकोर्ट के आदेश की चिंता की गई और न ही निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन हो रहा है। कोरोना संक्रमितों की भी चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। सोमवार को विकास भवन स्थित निर्वाचन कार्यालय में इन्हीं अंधेरगर्दी का शिकार हुए महिला-पुरुष कर्मचारियों का खासा जमघट रहा।
निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि पति या पत्नी में सिर्फ एक की ही ड्यूटी लगाई जाए। दोनों की नहीं, लेकिन यहां अनेकों दंपतियों की ड्यूटी लगा दी गई। बबेरू प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक अनुरंजनी गुप्ता, आदर्श बजरंग इंटर कालेज की टीचर सोनिया, चिल्ली प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक ज्योति खरे, सिंचाई प्रखंड तृतीय की वरिष्ठ सहायक नीलम सिंह, पिस्टा गांव के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक वंदना, महुआ की सहायक अध्यापक प्रभा वर्मा, डिप्टी सीएमओ (तृतीय) तृप्ती इसकी बानगी हैं। इनके पतियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इन ज्यादातर महिलाओं को छोटे बच्चे हैं। उनका सवाल है कि देखभाल कौन करेगा? प्राथमिक विद्यालय माधौपुर की सहायक अध्यापक निहाल फातमा ने बताया कि उनके प्रसव का समय है। चुनाव ड्यूटी लगा दी गई है।
एक तरफ जहां कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पंचायत चुनाव विभाग ने संक्रमितों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी है। यह मतदान कराएंगे। ऐसे में न सिर्फ पोलिंग पार्टियां साथ ही उस बूथ में वोट डालने आने वालों को भी संक्रमण का खतरा रहेगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका ने बताया कि आठ अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राथमिक विद्यालय महुआ की शिक्षिका ने बताया कि उसके पति कोरोना पॉजिटिव हैं। आइसोलेशन में हैं। फिर भी उनकी ड्यूटी लगा दी गई। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता और उनके दो पुत्र संक्रमित हैं। अधिशासी अभियंता की चुनाव ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
बजनी है शहनाई, लगा दी चुनाव में ड्यूटी
चुनाव के दौरान जिनकी शहनाइयां बजनी हैं, उन्हें भी निर्वाचन विभाग ने मतदान ड्यूटी में लगा दिया है। इनमें वर-वधू दोनों शामिल हैं। मलेरिया विभाग की कुमारी भावना की शादी 26 अप्रैल को है। इसी तरह कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक सुमित दो मई को दूल्हा बनेंगे। प्राथमिक विद्यालय महोखर की सहायक अध्यापक प्रिया की 15 अप्रैल को शादी है। इन सभी की मतदान कार्मिकों के रूप में ड्यूटी लगा दी गई। सोमवार को यह सब पंचायत चुनाव विभाग में अपनी मजबूरी दर्ज कराने आए।
-
आज से होने वाला प्रशिक्षण स्थगित
पंचायत चुनाव में लगाए गए मतदान कर्मियों का 13 से 17 अप्रैल तक होने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण को डीएम ने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। माना जा रहा कि कोरोना संक्रमितों, दंपतियों आदि की ड्यूटी लगाने से हो रही शिकायतों पर यह कदम उठाया गया है। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण की नई तारीखें अलग से देकर नए नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि जिन कर्मचारियों की गलत ड्यूटियां लग गई हैं, उनके परीक्षण के लिए सीडीओ व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नामित किया गया है।
बसें चुनाव में, यात्री परेशान
पहले चरण के मतदान में चित्रकूटधाम मंडल रोडवेज की 65 बसों को लगाने से यहां यात्रियों को बसों का टोटा पड़ गया है। रोडवेज स्टेशन प्रबंधक (एसएम) केपी सिंह और एआरएम परमानंद ने बताया कि बांदा डिपो में कुल 129 बसें हैं। चुनाव में पुलिस के लिए 43 बसें भेजी गई हैं। बसें प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, महोबा सहित स्थानीय रूटों की हैं। बताया कि इन मार्गों में अवशेष बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
64 नामांकन पत्र और बिके
सोमवार को पंचायत चुनाव में प्रधान, डीडीसी, बीडीसी सहित ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 64 नामांकनपत्र बांदा में खरीदे गए। इनमें प्रधान के 32, बीडीसी के 20, डीडीसी के 10, व सदस्य ग्राम पंचायत के दो नामांकनपत्र शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि अब तक प्रधान के 6729, बीडीसी के 2213, डीडीसी के 616 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1377 नामांकनपत्र बिके हैं।