{"_id":"602421f28ebc3ee91d29c0c1","slug":"police-student-temple-prize-collage-banda-news-knp611092122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक की मांग
विज्ञापन
अतर्रा। पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर कालेज परिसर में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने व गार्ड की तैनाती की मांग की। छात्रों ने बताया कि मंगलवार को बीएससी की छात्राओं से बाहरी अराजक तत्वों ने नशे में छेड़खानी की। छात्राओं में खासा आक्रोश है। आए दिन अराजकतत्वों से कालेज के छात्रों के बीच झगड़ा हो रहा है। कालेज परिसर में बाहरी तत्वों के आने जाने पर रोक लगाई जाए। मुख्य द्वार पर गार्ड की तैनाती की जाए। विकास दीक्षित, नीरज द्विवेदी, ऋषभ सिंह, रजनीश, अभिमन्यु द्विवेदी, शुभम अवस्थी, मनोज, योगेश, हिमांशु, रजनीश, अंकुर मिश्रा, कुलदीप शुक्ला, अंकित कुमार, शिवम तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रामलीला आज से
बबेरू। बजरंग बली मंदिर पतवन में गुरुवार से तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन होगा। कमेटी ने बताया कि 11 से 15 फरवरी तक होने वाले रामलीला का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन रोजाना दोपहर 1 बजे से होगा।
मेधावी मेडल अलंकरण 12 को
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में 12वां मेधावी छात्र-छात्रा मेडल अलंकरण कार्यक्रम 12 फरवरी को होगा। प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मंडल के सत्यनारायणा, सीआरपीएफ दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक डॉ.देवदत्त सिंह, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
-----
मनोनयन
अतर्रा। हिंदू धर्म प्रचार संघ संगठन जिलाध्यक्ष चित्रांशु त्रिपाठी ने विमल मिश्रा को संगठन का जिला महासचिव मनोनीत किया है। अपेक्षा की है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए अपना योगदान देंगे।
-----
किशोरी को पुलिस ने खोजा, आरोपी फरार
बदौसा। दो दिन से लापता किशोरीको पुलिस ने खोज निकाला। आरोपी प्रेमी पुलिस की पकड़ से भाग निकला। फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में उदयराज पर सोमवार को नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों को सीमावर्ती एमपी केखोही गांव से खोज निकाला। उप निरीक्षक श्याम प्रकाश ने बताया कि आरोपी भागने में सफल रहा। उसकी तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
------
दो टीमों का सेमी फाइनल में प्रवेश
बदौसा। निजामी क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मुकाबले में बरछा (ब) व निजामी नगर टीमें सेमी फाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को बरछा (ब) टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। विमल ने 36 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तरी दुबरिया महज 121 रन बना सकी। दूसरे मैच में निजामी नगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 160 रन बनाए। अभिषेक ने 44, बाबा नायक ने 31 रनों का योगदान दिया। मुंशी पुरवा टीम 12 ओवरों में चार विकेट खोकर महज 121 रन ही बना सकी। हारुन खां, मोइन खां, मोनू , फैसल आफताब, राजकुमार गुप्ता, शोएब खां, रामकिशोर पाल, मुनीम गुप्ता, सोहेल खां आदि मौजूद रहे।
-------
बसपा नेता ने गायों को खिलाया गुड़
अतर्रा। बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मयंक द्विवेदी ने ग्राम पंचायत पड़मई की अस्थाई गोशाला में भूसा, आटा की व्यवस्था कराई। खुद गायों को गुड़ खिलाया। बीमार पशुओं का इलाज कराया। कर्मचारियों को नियमित चरही सहित परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए। गांव में चौपाल लगाकर ग्रमीणों की समस्याएं सुनी और निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।