फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police stopped vehicles for 10 hours

Banda News: पपरेंदा और चिल्ला में पुलिस ने 10 घंटे तक रोके वाहन, बसें निकालीं

Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police stopped vehicles for 10 hours
रोके गए ट्रक।  - फोटो : आर्काइव।
बांदा/जसपुरा। कानपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को जनपद में भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। कानपुर जाने वाले मार्ग पर पपरेंदा और चिल्ला में ट्रकों को रोका गया। वहीं निजी कार और रोडवेज बसों को जाने दिया गया। ट्रकों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

कानपुर में प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिले में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। चिल्ला थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि चिल्ला के साथ ही पपरेंदा में कानपुर की ओर जाने वाले ट्रकों को दोपहर 12 बजे रोक दिया गया। जबकि निजी वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों को गंतव्य के लिए जाने दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक यह कार्रवाई सुरक्षा कारणों के साथ ही जाम जैसी स्थिति से बचने के लिए की गई। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन के मुताबिक भारी वाहन पैलानी, सुमेरपुर वाया हमीरपुर मार्ग से निकाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 घंटे तक भारी वाहनों को रोकने के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इधर, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू ने बताया कि कानपुर रूट पर भेजी जाने वाली बसें कानपुर बस स्टैंड तक भेजी गईं। बसों को पुलिस के द्वारा कहीं नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed