फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police station snatched from three inspectors, two outposts were made in-charges

तीन इंस्पेक्टरों से छिन गए थाने, दो चौकी प्रभारी बनाए गए थानेदार

Sat, 16 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police station snatched from three inspectors, two outposts were made in-charges
बांदा। पुलिस अधीक्षक ने तीन इंस्पेक्टरों से थाने का चार्ज छीन लिया। उन्हें मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों में भेजा गया है। कुल सात इंस्पेक्टर और सात सब इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन

जिन थानों के इंस्पेक्टर हटाए गए हैं उनमें मरका, जसपुरा और कमासिन शामिल हैं। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय को बिसंडा थाना, शहर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध हेमराज सरोज को मरका थाना इंस्पेक्टर और साइबर सेल/अपराध शाखा में कार्यरत राजेश नारायण को जसपुरा थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। मरका से हटाए गए राकेश कुमार सरोज को डीसीआरबी/अपराध शाखा, जसपुरा से हटाए गए राजेश कुमार वर्मा को बांदा न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, कमासिन से हटाए गए निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया को साइबर सेल/अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षकों में चुनाव सेल के उमेश कुमार सिंह को कमासिन थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक आनंद कुमार बिलगांव चौकी प्रभारी से चिल्ला थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। पुलिस लाइन से चार सब इंस्पेक्टरों को चौकी और थानों में भेजा गया है। संदीप कुमार पटेल बिलगांव चौकी प्रभारी और राधा कृष्ण तिवारी बेंदाघाट चौकी प्रभारी होंगे। प्रभुनाथ सिंह को बबेरू कोतवाली और सुजीत कुमार जायसवाल को जसपुरा थाना तथा बेंदाघाट चौकी प्रभारी रहे धर्मेंद्र कुमार को तिंदवारी थाने में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed