{"_id":"603693c58ebc3ee940767700","slug":"police-sdm-fir-woman-man-banda-news-knp613939299","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव
विज्ञापन
जसपुरा/बांदा। ससुराल से लापता विवाहिता युवती का छह दिन बाद शव यमुना नदी घाट में मिला। मायके वालों ने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों और दो अज्ञात के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के मथुरा पुरी (नांदादेव) स्थित ससुराल से जय देवी (25) पत्नी लालजी निषाद 19 फरवरी को लापता हो गई थी। अगले दिन 20 फरवरी को पिता रमेश निषाद (बिलोडा डेरा, जसपुरा) ने थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को ग्रामीणों ने अमारा गांव के पथरेल घाट में जयश्री का शव पड़ा देखा तो पिता को सूचना दी। पिता रमेश निषाद ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष व तहसीलदार की उपस्थिति मे शव को नदी से निकाला गया।
पिता के मुताबिक, जयश्री की शादी छह साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए मारते-पीटते थे। ससुरालियों ने बेटी की हत्या की है। मृतका के चाचा चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं ली। पिता की तहरीर पर जसपुरा थाने में पति सहित ससुर अनुरुद्ध, सास राधिका, जेठ राजकिशोर, जेठानी फूला, देवर छोटा और दो अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, मृतका के पति ने हत्या के आरोपों को झूठा बताया है। कहा कि जयश्री की तलाश वह खुद कर रहे थे। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-------
नलकूप आपरेटर की मौत
तिंदवारी। नलकूप आपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी विशंभर यादव (58) पुत्र श्रीपाल यादव जरिया गांव में पंप आपरेटर था। बुधवार को पंप से वापस घर आने पर पत्नी से सीने में दर्द होने की बात कही। परिजनों ने उसे पीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय विशंभर की मौत हो गई। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।
------
बाइक सवारों ने छीना मोबाइल
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी अर्जुन (15) पुत्र परदेसी गांव बुधवार की सुबह साइकिल से बाजार करने बिसंडा गया था। रिश्तेदारों का फोन आने पर वह बबेरू रोड के पास साइकिल खड़ी करके बात करने लगा। इसी बीच अज्ञात बाइक सवाराें ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने थाना पुलिस को दी है।
------
चचेरे भाई ने पीटा
अतर्रा। जमीनी विवाद में किशोर को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कस्बे के तुलसी नगर निवासी अष्टम (15) पुत्र श्याम सुंदर मंगलवार की शाम बांदा रोड स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन कर वापस घर जा रहा था। रास्ते में चचेरे भाई ने उसके साथ मारपीट की।
---------
खाते से निकले डेढ़ लाख
अतर्रा। बैंक खाते से डेढ़ लाख निकल गए। कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव के बलवीर पुत्र गणेश प्रसाद इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके खाते में 1.60 लाख रुपये पड़े थे। बुधवार को पैसों की आवश्यकता पड़ने पर वह बैंक गया तो खाते में महज 9000 रुपये पड़े थे। बताया कि कुछ दिन पहले बहनोई एटीएम चुरा ले गया था। इसकी जानकारी देने थाने गया था लेकिन प्रभारी निरीक्षक नहीं मिले। आशंका है कि उसी ने पैसा निकाला है। जांच व कार्रवाई की मांग की है।