फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police lathicharged SP workers who were entering the counting centre

Banda News: मतगणना स्थल में घुस रहे सपाइयों को पुलिस ने लठियाया

Wed, 05 Jun 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police lathicharged SP workers who were entering the counting centre
बांदा। मतगणना स्थल में घुस रहे सपाईयों पर पुलिस लाठी चटकाई। एक कार्यकर्ता गिरकर घायल हो गया। बबेरू के सपा विधायक विशम्भर सिंह यादव ने अपर एसपी पर जबरन कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल के जीत की खुशी में शाम के करीब पांच बजे सपाई मतगणना स्थल आए और अंदर घुसने लगे। पुलिस ने रोका तो नोंकझोंक करने लगे। जानकारी मिलते ही मंडी परिसर में तैनात पुलिस बल मिनटों में बाहर आ गया और पोजीशन लेकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ने लगा। कुछ कार्यकर्ता नहीं हटे तो उन्हें लठिया दिया। इसमें एक कार्यकर्ता महेंद्र यादव कनवारा घायल हो गया, जिसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उधर, सपा के बबेरू विधायक विशम्भर सिंह यादव ने कहा कि सपा की जीत कुछ अफसरों को अच्छी नहीं लगी। उनमें एक अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र। जिन्होंने मंडी परिसर के बार खड़े सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया। इससे कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यह बाद में देखा जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दुबे लालू ने भी गठबंधन कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed