फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police is not taking action under the influence of bullies

दबंगों के प्रभाव में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Thu, 02 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police is not taking action under the influence of bullies
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी ने एसपी को अर्जी देकर आरोप लगाया कि गांव के दबंगों के प्रभाव में आकर थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। थाने जाने पर बदसलूकी की जाती है। दबंगों के प्रभाव में फंसी पुलिस उसकी सुन नहीं रही।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंगों ने मारपीट और अभद्रता की। 12 मई को उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। दबंग गांव में रहना मुश्किल किए हैं। 11 अगस्त को उसके बड़े भाई राजेश द्विवेदी के घर में धावा बोलकर दबंगों ने मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया पुलिस ने अपने मनमाफिक रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचक मौके पर नहीं आए। फोन से बयान दर्ज किए। मेडिकल भी नहीं कराया गया। आरोपियों से पैसा लेकर पुलिस मामले को रफा दफा करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से मुकदमे में उनके बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है। उधर, तिंदवारी इंस्पेक्टर प्रदीप यादव का कहना है कि दिनेश फर्जी मुकदमा लिखवाना चाहता है। घर के बाहर गालीगलौज हुई, रिपोर्ट दर्ज है। घर में घुसकर मारपीट नहीं हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed