{"_id":"626c2433ac4dab3bed0fec2d","slug":"police-hands-empty-in-case-of-slit-dead-body-banda-news-knp69402695","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला कटे शव के मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला कटे शव के मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्री पहाड़। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को घर के अंदर भूसे के ढेर में मिले 17 वर्षीय किशोरी के शव की गुत्थी पुलिस दूसरे दिन भी सुलझा नहीं पाई। उधर, यह बात सामने आई है कि किशोरी पांच माह पहले घर से लापता हो गई थी। चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी माह 17 अप्रैल को किशोरी का पिता बेटी को घर ले आया था। इसके बाद पति भी आ गया था। दोनों घर में साथ रहते थे। उधर, इंस्पेक्टर ने तहरीर न मिलने की बात कही है।
किशोरी के भाई ने बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद उसकी बहन अपने पति के साथ कहीं परदेस में जाकर रहने लगी। तलाश के बाद पिता 17 अप्रैल को किशोरी को घर ले आया। अगले ही दिन 18 अप्रैल को प्रेमी पति कल्लू भी आ गया। यह सब साथ ही रहने लगे। किशोरी की मां अपने तीन अन्य पुत्रों के साथ सूरत में रहती है। किशोरी का एक छोटा भाई 22 अप्रैल को सूरत से गांव आ गया था। घटना वाले दिन 28 अप्रैल को भाई और पिता फसल काटने खेत गए थे। किशोरी और उसका पति घर में थे। पिता और भाई खेत से लौटे तो यह दोनों नदारद मिले। पिता व भाई ने यह समझा की दोनों चले गए हैं। भाई के मुताबिक हाल ही में पति कल्लू ने किशोरी से यहां से चलने को कहा था। जिस पर किशोरी ने इनकार कर दिया था। भाई ने बताया कि गुरुवार को घर के कमरे से दुर्गंध आने पर तलाश की तो भूसे के ढेर में उसकी बहन का शव मिला। गर्दन में गहरा घाव था।