फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police found kidnapped teenager near canal bridge

नहर पुल के पास पुलिस को मिला अपहृत किशोर

Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police found kidnapped teenager near canal bridge
ओरन। सोमवार को तड़के घर से रानीपुर गांव से अपहृत किए गए 15 वर्षीय किशोर राघवेंद्र कुशवाहा को पुलिस ने गांव से ही बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी सहित दोनों अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों में भी अपहरण की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। अपहरण की घटना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अपहृत के मिलने और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं थीं। सर्विलांस टीम भी सक्रिय थी। मंगलवार को सुबह पुलिस ने कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के लोधन थोक नहर पुल के पास से अपहृत राघवेंद्र कुशवाहा को ढूंढ निकाला गया। पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण किया गया था। पुलिस के दबाव के चलते अपहरण करने वाले उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अपहरण में नामजद गांव के ही मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह को लमियारी धुमाई गांव और उसके साथी संतु सविता को दूसरे स्थान से गिरफ्तार कर लिया ह्रै।
विज्ञापन

चर्चा है कि अपहर्ताओं की निशानदेही पर अपहृत राघवेंद्र को पुलिस ने ढूंढ निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि अपहृत राघवेंद्र कुशवाहा को ढूंढ निकाला गया है। राघवेंद्र और पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सीओ सियाराम बरामदगी और गिरफ्तारी पर पूछकर बताते हैं, की बात कहकर टालते रहे। गौरतलब है कि रानीपुर गांव में सोमवार को तड़के महज तीन बीघा जमीन के विवाद में रामकुमार कुशवाहा के छोटे बेटे राघवेंद्र को दरवाजे पर सोते समय आरोपी जबरन घसीटकर ले गए थे। मां कुसुमकली व मौसी के पीछे भागने पर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस फोर्स उसकी तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed