{"_id":"601c3e7d8ebc3e4c626d5a4e","slug":"police-chc-student-kanpur-collage-banda-news-knp6099118165","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की छात्रा ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं की छात्रा ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन
police,CHC,student,kanpur,collage
- फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। पैलानी थानांतर्गत खप्टिहा कलां पुलिस चौकी क्षेत्र के चौधरी डेरा में 11वीं की छात्रा मनीषा (16) ने बृहस्पतिवार की शाम दरवाजे बंद कर घर में खपरैल पर दुपट्टा बांधा और फांसी पर झूल गई। पड़ोसी और परिजन आनन-फानन टीन टप्पर हटाकर अंदर दाखिल हुए और फंदा काटकर उसे सीएचसी लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के हवाले से पुलिस आत्महत्या की वजह बीमारी बता रही है।
शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता रामबाबू निषाद भूमिहीन है। दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मनीषा 8 बहनों में सबसे बड़ी थी और यहां परमहंस रणछोड़दास इंटर कालेज में पढ़ती थी। कोचिंग भी कर रही थी। चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि मनीषा के कमरे से टीबी रोग की दवाएं और पर्चे आदि मिले हैं। उसका कानपुर में इलाज भी चलता रहा है। शायद बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। परिजनों ने भी टीबी रोगी होने की बात बताई है।
किसान की हालत बिगड़ी, मौत
तिंदवारी। जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव में किसान मातादीन साहू (42) की बुधवार की रात खेत में पानी लगाते समय हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे दीपक उर्फ कल्लू ने बताया कि 5 बीघा खेत बटाई में लिए हैं। एक लाख रुपये का कर्ज है। परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जाहिर की है। एसडीएम पैलानी रामकुमार का कहना है कि जांच कराएंगे। (संवाद)