{"_id":"5fdb99c38ebc3e3e7e21fbd0","slug":"poision-banda-news-knp600534383","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: प्रेमी संग गई प्रेमिका ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: प्रेमी संग गई प्रेमिका ने जहर खाया
विज्ञापन
अतर्रा। कमासिन के पछौंहा गांव से दो दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल को परिजनों ने अतर्रा में एक मकान से पकड़ लिया। प्रेमिका रिश्ते में प्रेमी की ममेरी बहन बताई गई है। परिजनों के पहुंचते ही किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
प्रेमी को पुलिस को सौंप दिया। हालत सुधरने पर प्रेमिका को भी पुलिस अस्पताल से ले आई। प्रेमी-प्रेमिका का कहना है कि वह बालिग हैं। स्वेच्छा से गए थे। शादी करना चाहते हैं। परिजनों पर बंधक बनाकर मारने पीटने आरोप लगाया।
उधर, किशोरी के परिजन बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बना रहे है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से विद्यालय का उम्र प्रमाण पत्र मांगा गया है। किशोरी के नाबालिग होने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों फुफेरा भाई व ममेरी बहन है।