फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PM Modi removed Article 370 fulfills Sardar Patel's dream

पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 हटा किया सरदार पटेल का सपना पूरा

Thu, 31 Oct 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
PM Modi removed Article 370 fulfills Sardar Patel's dream
एकता उत्सव को संबोधित करते राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत। साथ में डीएम, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्? - फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का अखंड भारत का सपना पूरा कर दिया है। सरदार पटेल की समृद्ध भारत की परिकल्पना को सरकार पूरा कर रही है। यह बात प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री और बांदा जिले के प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने गुरुवार को नवाब टैंक में आयोजित अभूतपूर्व और ऐतिहासिक एकता उत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

नवाब टैंक परिसर में बनाए जा रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क के इर्दगिर्द दूर तक सजाए गए पंडालों, स्टालों और नवाब टैंक के 11 घाटों के बीच आयोजित एकता उत्सव का उद्घाटन मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित और सरदार पटेल के कटआउट पर माल्यार्पण के साथ किया। साथ ही हजारों लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की सामूहिक शपथ दिलाई। राज्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर बांदा में जिस भव्यता के साथ एकता उत्सव मनाया गया है यह न सिर्फ सराहनीय बल्कि प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ आयोजन है।
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकारें सरदार पटेल के कामों को आगे बढ़ा रही हैं। बांदा जिला प्रशासन का यह आयोजन बहुत सराहनीय है। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृढ़ता और दूरदर्शिता से अखंड भारत का काम शुरू किया था, उसे सरकार पूरा कर रही है। बांदा में महिलाओं में खास जागरुकता आई है। एकता उत्सव के मुख्य मेजबान और अगुवा डीएम हीरा लाल ने राज्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बांदा में सरदार पटेल ऑक्सीजन पार्क की स्थापना की जा रही है। इससे जहां एक तरफ पर्यटक स्थल विकसित होगा तो दूसरी ओर बांदा के बाशिंदों को खुली और शुद्ध हवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के मंच के संचालन सदर तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने किया। इसके पूर्व तड़के अतर्रा चुंगी से नवाब टैंक तक रन फार यूनिटी रैली निकाली गई। डीएम हीरालाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी शामिल हुए। सेंट मेरीज, सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य कन्या, जीजीआईसी, विद्यावती निगम, केसीएनआईटी, महिला डिग्री कालेज, जेएन डिग्री कालेज सहित विभिन्न स्कूल-कालेजों के बच्चे शामिल रहे।
11 घाटों पर जनप्रतिनिधियों ने किया हवन पूजन
अभूतपूर्व ढंग से सजाए और संवारे गए नवाब टैंक के 11 घाटों पर अलग-अलग अधिकारियों ने कमान संभाली। सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), राजकरन कबीर (नरैनी) और भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने एक-एक घाट पर हवन-पूजन किया। राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने पूरे परिसर में लगे विभिन्न विभागों, स्कूल-कालेजों आदि के स्टॉलों पर जाकर अवलोकन किया। स्टालों में बचत, श्रम, डूडा, खादी ग्रामोद्योग, सहायता समूह, दिव्यांग सशक्तीकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, कौशल विकास, पशु, लघु सिंचाई, नेडा, भूमि संरक्षण, कृषि, दुग्ध विकास, उद्यान, मत्स्य, समाज कल्याण, सहकारिता, एसबीआई के स्टॉल लगाए गए थे। इनके अलावा एक जनपद एक उत्पाद के तहत पड़ोसी मध्य प्रदेश के सतना और गौरिहार (छतरपुर) जिलों सहित महोबा व चित्रकूट के स्टॉल शामिल थे।
एकता उत्सव में लाभार्थी
- दो महिला समूहों को मैजिक व ट्रैक्टर की चाबी राज्यमंत्री ने सौंपी।
- 252 महिला समूहों को 4 करोड़ 42 लाख रुपये वितरित करते हुए, इसका चेक उन्हें सौंपा गया।
- 50 महिला समूहों को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बनारस के लिए रवाना किया।
- एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी में शजर पत्थर व्यवसायी द्वारिका सोनी को कम ब्याज पर आधारित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए गए 25 लाख रुपये के ऋण का चेक सौंपा।

- आजीविका मिशन के तहत 1680 स्थानों पर मुर्गी पालन व अन्य कार्यों की स्वीकृति की जानकारी दी गई।
बांदा के बाशिंदों ने पहली बार भरी बैलून में उड़ान
एकता उत्सव में एयर हॉट बैलून और बैलून राइडिंग आकर्षण का केंद्र रहीं। पहली बार बांदा में इसका प्रदर्शन देखने को बड़ी संख्या में बच्चे व अन्य लोगों का जमावड़ा रहा। डीएम हीरालाल सहित कई अधिकारियों ने एयर हॉट बैलून पर सवार होकर उड़ान भरी। उधर, रमेश पाल की अगुवाई वाली बुंदेलखंड दिवारी नृत्य टीम का प्रदर्शन भी आकर्षक रहा। खेलकूद विभाग ने कबड्डी का आयोजन कराया। सर्व धर्म सम्भाव का संदेश देने को विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु भी मंचासीन रहे। इनमें हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई आदि शामिल रहे। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक संजय कुमार, पीडी आरपी मिश्रा, उपायुक्त एनआरएलएम केके पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, उपायुक्त (उद्योग) जहीरुद्दीन सिद्दीकी, एक्सईएन अरविंद पांडेय, एसडीएम सुरजीत सिंह व मंसूर आलम, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, उप निदेशक (कृषि) एके सिंह, अपर सूचना अधिकारी कुमारी शारदा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, शाकिर अजीम, योग गुरु रमेशचंद्र राजपूत आदि शामिल रहे।

एकता उत्सव में हवा में उड़ता हॉट एयर बैलून।

एकता उत्सव में हवा में उड़ता हॉट एयर बैलून।- फोटो : BANDA

एकता उत्सव में उपस्थित धर्मगुरु।

एकता उत्सव में उपस्थित धर्मगुरु।- फोटो : BANDA

एकता और अखंडता की शपथ दिलाते जनपद प्रभारी व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत। साथ में विधायक चंद्रप?

एकता और अखंडता की शपथ दिलाते जनपद प्रभारी व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत। साथ में विधायक चंद्रप?- फोटो : BANDA

एकता उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती बड़ोखर के रमेश पाल की टीम।

एकता उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती बड़ोखर के रमेश पाल की टीम।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed