फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Players sweat shed for the final

फाइनल के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Fri, 30 Mar 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 30 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Players sweat shed for the final
बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीसरे दिन भी रोमांचक और दिलचस्प मैच हुए। बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को फाइनल मैच के साथ ही समापन होगा।

विज्ञापन


हार्पर क्लब हाल में चल रही प्रतियोगिता में पुरुष एकल ओपेन में अभय प्रताप ने हर्षवर्धन को 21-11 व 21-15 से पराजित किया। बालक 15 वर्ष वर्ग में शशांक ने राजवीर को, हर्षवर्धन ने सार्थक को, मोहम्मद अकरम ने सक्षम यादव को, शशांक ने पवन को और विष्णुकांत ने मोहम्मद अली को हराया। इसी वर्ग के युगल मैच में विष्णुकांत-हर्ष ने पार्थ-सार्थक को, पृथ्वी-क्रिस मिश्रा ने बृजनन-रामजी को, वैभव-प्रणव ने अरशद-शिवम को शिकस्त दी। बालक 15 वर्ष वर्ग में पवन ने क्रिस मिश्रा को, सक्षम यादव ने शाश्वत श्रीवास्तव को, सार्थक सिंह ने प्रवण को, मोहम्मद अर्श ने पृथ्वीराज सिंह को, मोहम्मद अकरम ने आयुष नारायण को हराया। पुरुष युगल मैच में विप्रांश-अकरम ने दिव्यांश-शशांक को शिकस्त दी।
विज्ञापन


बालिका 15 वर्ष एकल में श्रेया शुक्ला ने अरुणिमा सिंह को, अंतरा गुप्ता ने हुजैफा को, अरुणिमा ने काजल को, अंतरा ने कृतिका को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका युगल मैच में अंतरा-काजल ने अनिका संजीवनी को और महिला एकल वर्ग में अरुणिमा सिंह ने अनामिका राजपूत को, श्रेया शुक्ला ने हुजैफा को हराया। महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल में अरुणिमा-जागृति ने हुजैफा-काजल को शिकस्त दी। सीनियर वर्ग में नरेंद्र सिंह-पिंटू ने राजेश दुबे-रोहित जैन को, बृजेश साहू-तरुण साहू ने रफीक खां-पार्टनर को पराजित किया। इसी तरह विष्णुकांत (इलाहाबाद) ने हर्षवर्धन को तीन सेटों में, गोपीचंद्र एकाडमी नोएडा के मोहम्मद अकरम ने शशांक को हरा कर 15 वर्ष आयु के फाइनल में प्रवेश किया।


मैच के दौरान समन्वयक मोहम्मद परवेज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीरजध्वज सिंह, सचिव काजी जमीर, आयोजन सचिव अरुण अवस्थी, संयुक्त सचिव अनवर अली सहित जितेंद्र श्रीवास्तव और दीप कुमार आदि उपस्थित रहे। शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच के साथ समापन होगा। एसपी शालिनी शाम 7 बजे पुरस्कार बांटेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed