फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Plantations assert patriotic

पौधे लगाकर जताएं देश प्रेेम

Sun, 26 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 26 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Plantations assert patriotic
पंचवटी पौधों का रोपण करते मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू। साथ में महुआ ब्लाक प्रमुख शशि सिंह।
गिरवां। कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू ने कहा है कि पेड़ों की रक्षा करना ही सच्ची वीरता है। पौधे लगाकर देश के प्रति प्रेम दर्शाया जा सकता है। इससे पुण्य भी मिलेगा। उन्होंने खबरदार किया पर्यावरण ठीक नहीं हुआ तो बीमारियां जकड़ लेंगी। उन्होंने पंचवटी के पांच पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन


शनिवार को जेन इंटर कालेज मेें आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में आयुक्त ने कहा कि रोगमुक्त होने के लिए स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है। उन्होंने शिक्षाविदों और स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा कि सभी इंटर कालेजों मेें पर्यावरण गोष्ठी करें। छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। अच्छा काम करने वाले को ईश्वर ऐश्वर्य देता है। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों ने हमें सद्भावपूर्वक रहने और दूसरों का उपकार करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल वन संरक्षक केएल मीणा ने पर्यावरण गोष्ठी की सराहना करते हुए पर्यावरण सुरक्षित करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह ने पौधारोपण, तालाबों का जीर्णाद्धार और जल संरक्षण के लिए की जा रहीं सरकारी कोशिशों और योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियोजन विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। समाजसेवी उमाशंकर पांडेय ने तालाब संरक्षण के लिए मिल जुलकर आगे आने का आह्वान किया। गोष्ठी में उपस्थित विद्वान महाराज ने कहा कि बाहरी पर्यावरण के साथ मानव को अपने अंदर की बुराइयों को त्यागकर सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए।


गोष्ठी के मौके पर मंडलायुक्त व अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कालेज परिसर में पंचवटी के पौधे लगाए। चिकित्सा विभाग के अपर निदेशक डॉ. राकेश रमन, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुकेश गुप्ता, उद्यान अधिकारी परवेज खां, बीडीओ ओपी शुक्ला सहित ग्राम प्रधान अंशु द्विवेदी और उनके प्रतिनिधि प्रेमस्वरूप द्विवेदी सहित ब्लाक प्रमुख शशि सिंह शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed