फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Plantation of Benda village will be a model in the state

बेंदा गांव का पौधरोपण बनेगा प्रदेश में मॉडल

Sat, 04 Jan 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Plantation of Benda village will be a model in the state
फप्रदेश के मुख्य वन संरक्षक डा. राजीव गर्ग ने शनिवार को यहां बेंदा गांव में किए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। यहां अगस्त माह में वृक्षारोपण महाकुं भ के दौरान 2500 पौधे लगाए गए थे। इन्हें सही सलामत देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। कहा कि इस गांव ने अपनी प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ने यहां लगाए गए आम, शीशम, सागौन, आंवला, अमरूद आदि के पौधों को हरा भरा पाया। कहा कि यह ग्राम पंचायत की मेहनत और लगन का नतीजा है।
उन्होंने ग्राम प्रधान हेमलता सिंह और ग्रामीणों की सराहना की। कहा कि इसे माडल ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह ने मुख्य वन संरक्षक को बताया कि इस क्षेत्र में अन्ना गायों व जंगली वनरोजों से किसान परेशान है। यह फसलें नष्ट कर रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक ने डीएफओ संजय अग्रवाल को गन लाइसेंस जारी कराने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ने चौपाल को भी संबोधित किया। मुख्य वन संरक्षक ने शौचालय और प्रधानमंत्री आवास आदि की स्वच्छता और सुंदरता को भी सराहा। वाटर हार्वेस्टिंग और हैंडपंप के पास बनाए गए सॉक पिट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बुंदेलखंड मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह और चित्रकूटधाम मंडल वन संरक्षक केके सिंह सहित डीएफओ संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय वन प्रबंधक रामकुमार निगम सहित रोजगार सेवक नकुल सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, रमेश सिंह, गजराज निषाद, मनोज सिंह, देवीशरण सिंह, निर्मला देवी, भूरी, बबिता देवी, मुन्नी देवी आदि ेशामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed