{"_id":"623f615686511378dc4db96a","slug":"plan-period-is-over-street-lights-not-installed-banda-news-knp6876736108","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना की अवधि पूरी, नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना की अवधि पूरी, नहीं लगीं स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाएं भी हीलाहवाली की भेंट चढ़ गईं। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में शामिल एक चौथाई गांव में 3 साल बीत जाने के बाद भी गांव की गलियां स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग नहीं हो सकीं। जनपद में मात्र 20 ग्राम पंचायतें इस योजना में शामिल की गईं हैं। अब तो योजना के लिए तय की गई समय सीमा भी खत्म हो चुकी है।
प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामों में स्ट्रीट लाइन लगाने की योजना वर्ष 2018 में शुरू की थी। जनपद के 20 गांवों में 478 स्ट्रीट लाइटें लगनी थी, लेकिन नेडा विभाग निर्धारित अवधि में मात्र 15 गांवों में 323 लाइटें ही लगा सका। पांच गांवों में 115 स्ट्रीट लाइटें नहीं लग सकीं। योजना महज तीन साल के लिए थी।
परियोजना अधिकारी विहीन नेडा विभाग के एक मात्र कर्मचारी इस संबंध में बजट का अभाव बता रहे हैं। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य का कहना है कि गांवों में स्ट्रीट लाइन लगाने का काम शासन स्तर से कंपनी को दिया जाता है। कंपनी ने स्ट्रीट लाइटें क्यों नहीं लगाईं, इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों से की जाएगी। अवशेष गांवों में जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी।