{"_id":"581e1fd74f1c1bad31439145","slug":"piracy-broke-the-locks-of-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों के ताले तोड़ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों के ताले तोड़ चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एक ही रात में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए। पुलिस घटनास्थल के निरीक्षण की रस्म अदायगी कर चली गई। शुतुरखाना मोहल्ला निवासी विनोद कुमार राजपूत पुत्र कल्लू राजपूत शुक्रवार की रात घर में परिवार के साथ सो रहा था। छत से घर में दाखिल हुए चोरों ने सभी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। अलमारी के लाकर में रखे 45 हजार रुपये और सोने-चांदी के चोर ले उड़े।
विज्ञापन
कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। एक अन्य घटना में बैटरी व्यवसायी राजाभइया पुत्र लालूराम बिजली खेड़ा मोहल्ले में लक्ष्मी प्रसाद के मकान में किराए से रहता है। पहली नवंबर को परिवार समेत निमंत्रण में पथरौड़ी (चित्रकूट) गया था।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह वापस आया तो घर के अंदर तीनों कमरों के ताले टूटे थे। चोर अलमारी का लाकर तोड़कर 10 हजार रुपये नकद और पत्नी के सोने-चांदी के जेवर ले गए थे। घटना की सूचना कालूकुआं चौकी पुलिस को दी गई। राजाभइया ने बताया कि मकान में उसका परिवार अकेले रहता है। सूना मौका पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन