फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Piles of biomedical waste dumped on the road at the district hospital.

Banda News: जिला अस्पताल में सड़क पर लगे बायोमेडिकल वेस्ट के ढेर

Fri, 21 Aug 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Piles of biomedical waste dumped on the road at the district hospital.
फोटो-18-दुर्गंध के चलते मुंह ढककर गुजरते लोग। ब्यूरो
बांदा। जिला अस्पताल में मरीजों को बीमारी से बचाने वाली व्यवस्था खुद संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

मोर्चरी की ओर जाने वाली सीसी रोड पर करीब 50 मीटर तक बायोमेडिकल वेस्ट का ढेर लगा है।यह नजारा अस्पताल की सफाई व्यवस्था और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के दावों की पोल खोल रहा है।
बायोमेडिकल वेस्ट के उठान और निस्तारण के लिए स्वास्थ्य विभाग का बामदेव स्मार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से करार है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में संक्रमित कचरा खुले में पड़ा है। इस्तेमाल की गई सिरिंज, नीडल, इंजेक्शन वायल, ड्रिप सेट, कैथेटर, यूरिन बैग और सर्जरी के दौरान निकला अपशिष्ट खुले में बिखरा पड़ा है। कई जगह खून से सनी पट्टियां भी पड़ी हैं।
विज्ञापन

एक कर्मचारी ने बताया कि कंपनी की गाड़ी आती है लेकिन पूरा कचरा नहीं उठाती। कुछ कचरा छोड़ दिया जाता है। इसी कारण कर्मचारियों के सामने समस्या खड़ी होती है और बचे कचरे को खुले में डालना पड़ता है। कर्मचारी का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी पूरी स्थिति से वाकिफ हैं लेकिन कार्रवाई के बजाय आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोर्चरी की ओर जाने वाले लोगों को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कचरे से उठती दुर्गंध ने परेशानी बढ़ा दी है। खुले में पड़े नुकीले नीडिल और अन्य चिकित्सकीय अपशिष्ट से किसी के पैर में चुभने या संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
---

नगर पालिका पर पल्ला झाड़ने की कोशिश
अस्पताल प्रशासन की ओर से मोर्चरी क्षेत्र की सफाई के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों के लगे होने की बात कही गई है लेकिन नगर पालिका के सफाईकर्मी सामान्य और सूखा कचरा उठाते हैं। सिरिंज-नीडल, खून से सनी पट्टियां, ड्रिप सेट, कैथेटर और सर्जरी का अपशिष्ट सामान्य कचरा नहीं है। ऐसे संक्रमित कचरे का सुरक्षित उठान और निस्तारण निर्धारित बायोमेडिकल वेस्ट व्यवस्था के तहत ही होना चाहिए।

---
सीएमएस का दावा- नियमित उठता है कचरा
सीएमएस डॉ. किशुन कुमार ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट के लिए अलग कमरा बना है। संबंधित कंपनी की गाड़ी नियमित रूप से बायोमेडिकल वेस्ट उठाकर ले जाती है। सफाई के लिए नगर पालिका की ओर से सफाईकर्मी लगे हैं, जो सूखा कचरा उठाते हैं। लेकिन वह नहीं आ रहे हैं। सीएमएस का यह बयान हालात से मेल नहीं खा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed