{"_id":"5fc28b3b8ebc3e9bf6238195","slug":"pickup-carrying-paddy-overturned-driver-dies-banda-news-knp5968903182","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान लेकर जा रही पिकअप पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान लेकर जा रही पिकअप पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र में भभुवा गांव के पास शनिवार को दोपहर धान लादकर जा रहे पिकअप का पिछला पहिया निकल जाने पर वह असंतुलित होकर खाई में पलट गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पाल डेरा (भभुवा) निवासी राकेश कुमार पाल (32) पुत्र विजय पाल अपनी पिकअप में धान से भरे बोरे लादकर बेचने जा रहा था। भभुवा गांव के पास गाड़ी का पिछला पहिया निकल जाने से वह खाई में पलट गई।
ड्राइवर राकेश ने कूदकर जान बचानी चाही। तभी पिकअप की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना इंस्पेक्टर रामआसरे का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।