फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   phasal doobane par kisaan ne lagaee phaansee Farmers planted crops hanging on sinking

फसल डूबने पर किसान ने लगाई फांसी

Wed, 24 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 24 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 phasal doobane par kisaan ne lagaee phaansee Farmers planted crops hanging on sinking
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा। सूखा के बाद अब बाढ़ के सदमे में किसानों की आत्महत्याएं शुरू हो गईं हैं। बाढ़ से पीड़ित किसान की आत्महत्या की पहली घटना शनिवार को हुई। पेड़ पर फांसी में टंगे किसान का शव चार दिन बाद मंगलवार की शाम बरामद हुआ।

विज्ञापन


सूखा से परेशान होकर बड़ी तादाद में किसानों ने पिछली फसल में आत्महत्याएं की थीं। अनेक किसानों की जान सदमे में हार्टफेल होने से चली गई। अब किसान बाढ़ की बर्बादी नहीं बर्दाश्त कर पा रहे।
विज्ञापन


तनाव या मायूसी में आत्महत्याएं कर रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा गांव के जगदीश (45) पुत्र रामेश्वर निषाद शनिवार की केन नदी में आई भीषण बाढ़ से पांच बीघा फसल डूब गई। मकान और गृहस्थी धराशायी हो जाने पर शरण लेने छावनी डेरा आ गया था। शनिवार शाम सड़क किनारे मवेशी बांधने के बाद वह लापता हो गया। तब से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शाम चरवाहों ने मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव से दो किलोमीटर दूर वन विभाग के जंगल में पेड़ में फांसी पर टंगा शव देखा। जंगली जानवरों ने पैर नोंच डाले थे। फौरी तौर पर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।


उधर, बुधवार को मृतक की पत्नी राम कुमारी व भाभी करधनिया ने शव देखकर शिनाख्त की। मृतक के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। पत्नी ने बताया कि तीन साल से कुछ खेत में पैदावार नहीं हुई। अबकी बुआई की तो बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया। बेटी की शादी भी करनी है। इन्हीं सब चिंताओं से तंग आकर जगदीश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed