{"_id":"64e65a1c9dad113a2a0366a4","slug":"petrol-pump-operators-demonstrated-on-increase-in-commission-banda-news-c-212-1-sknp1008-1755-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पेट्रोल पंप संचालकों ने कमीशन वृद्धि पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पेट्रोल पंप संचालकों ने कमीशन वृद्धि पर किया प्रदर्शन
Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में पेट्रोल पंप संचालकों ने बुधवार को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। बताया कि वर्ष 2017 के बाद पेट्रोल व डीजल की बिक्री पर देय डीलर कमीशन में प्रत्येक 06 माह पर नियमित वृद्धि नहीं की गई हैं । कमीशन की नियमित वृद्धि को लागू किया जाए।
पेट्रोल/डीजल बिक्री पर देय कमीशन को उत्पाद की बिक्री मूल्य के प्रतिशत के आधार पर तय कर दिया जाए। 200 लीटर प्रतिमाह से कम बिक्री के डीलर को तेल कंपनियों की ओर से विशेष राहत पैकेज दिया जाए। स्टार्टअप जनित मोबाइल बाउचरों के संचालन को पूर्णतः प्रतिबिंधित किया जाए। अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चंदेल, सचिव रत्नेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।