फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Personnel's First Choice FM Radio

कर्मियों की पहली पसंद एफएम रेडियो

Mon, 27 Sep 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Personnel's First Choice FM Radio
बांदा। दूरदर्शन रिले केंद्र बांदा के बंद होने के फरमान के बाद एचआर पॉलिसी के तहत स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने पर यहां कार्यरत कर्मियों ने यहां संचालित एफएम रेडियो केंद्र को अपनी पहली पसंद बनाया है।
विज्ञापन

स्थानांतरण के आवेदनों में सभी बांदा एफएम केंद्र में समायोजित करने का अनुरोध कर रहे हैं। हालांकि, इसका निर्णय प्रसार भारती निदेशालय द्वारा किया जाएगा। पहले चरण में 31 अक्तूबर को बंद हो रहे प्रदेश के 15 दूरदर्शन रिले केंद्रों में बांदा का केंद्र भी शामिल है।
विज्ञापन

यहां कार्यरत आठ कर्मियों को दूसरे स्थानों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निदेशालय से निर्धारित प्रोफार्मा भी यहां भेज दिया गया है। सभी कर्मियों से विकल्प के रूप में चार-चार स्थान मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सभी कर्मियों ने अपनी पहली पसंद दूरदर्शन केंद्र में ही संचालित एफएम रेडियो प्रसारण केंद्र को दर्शा रहे हैं। निर्धारित तबादला आवेदनपत्र में कर्मियों ने दलील दी कि स्टाफ की कमी के चलते अभी एफएम रेडियो प्रसारण सिर्फ दो शिफ्टों में हो रहा है।
मौजूदा में एफएम केंद्र में पांच कर्मी तैनात हैं। इनमें सहायक अभियंता, वरिष्ठ टेक्नीशियन, अभियांत्रिक सहायक एक-एक और वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक दो शामिल हैं। हालांकि, दूरदर्शन कर्मियों की इस पसंद पर निर्णय प्रसार भारती निदेशालय को लेना है।
फिलहाल कर्मी पसंदीदा स्थल में तैनाती मिलने को लेकर सशंकित हैं।
संगठनों के प्रतिनिधि सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन
भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति और आर्य समाज बांदा के प्रतिनिधि सांसद को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रसार भारती सचिवालय के दूरदर्शन महानिदेशक के आदेश के बाद कर्मियों में हड़कंप है।

सांसद उनकी पैरवी करते हुए दूरदर्शन के कर्मियों को एफएम रेडियो में समायोजित कराएं, जिससे एफएम के जरिए प्रात:कालीन सेवाएं भी लोगों को मिल सके।
दूरदर्शन केंद्र के सभी अभियंताओं और टेक्नीशियनों ने बांदा आकाशवाणी एफएम रिले केंद्र में समायोजित करने का अनुरोध किया है। तीन शिफ्टों में एफएम संचालन के लिए कर्मियों की जरूरत भी है। हालांकि, अभी संभव नहीं है। यह निर्णय निदेशालय को लेना है।
- घनश्याम गुप्ता, सहायक अभियंता, दूरदर्शन रिले केंद्र, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed