फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Permission sought from university for admission on vacant seats

रिक्त सीटों पर दाखिले को यूनिवर्सिटी से मांगी अनुमति

Sat, 19 Oct 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Permission sought from university for admission on vacant seats
बांदा। वर्ष 2019-20 सत्र में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा पंडित जेएन डिग्री कालेज को आवंटित 800 सीटों में 777 दाखिले हो पाए। 23 सीटें रिक्त हैं। इनमें कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्होंने प्रवेश शुल्क जमा कर दिया था, लेकिन कुछ कमियों के चलते उनके दाखिले को स्वीकृति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएल शुक्ल ने बताया कि उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति (झांसी) से व्यक्तिगत संपर्क और पत्राचार के द्वारा छात्र हित में अनुरोध किया है कि रिक्त सीटों में प्रवेश कंफर्मेशन के लिए लिंक खोलकर प्रवेश की अनुमति प्रदान करें, ताकि जिन छात्र-छात्राओं ने शुल्क जमा कर दिया है उनके दाखिले कंफर्म हो सकें।
विज्ञापन

प्राचार्य ने प्रवेश शुल्क जमा कर चुके छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे अपने विषयों में नियमित रूप से अध्ययन करते रहें, उनका कंफर्मेशन अद्यतन लंबित है। महाविद्यालय के संबंधित विभागाध्यक्षों और मुख्य अनुशासन अधिकारी को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही जिन विद्यार्थियों ने किसी और महाविद्यालय में प्रवेश ले लिया है, उनका यहां जमा शुल्क वापस करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विद्यार्थियों ने अपना जमा शुल्क चेक के जरिये वापस भी ले लिया है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी अपनी कोई भी समस्या के बारे में उनसे संपर्क कर सकते हैं।
उधर, जेएन डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शुल्क आदि जमा कर देने पर भी प्रवेश की स्वीकृति न मिलने पर दो छात्राएं यहां मंडल मुख्यालय के अशोक लाट में अनशन पर बैठ गई हैं। इनमें कुमारी आरजू गुप्ता व कुमारी जीतू गुप्ता शामिल हैं। दोनों बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई में फीस जमा हो गई थी। अगस्त में परिचय पत्र भी जारी हो गया।
नियमित रूप से कालेज आ रही थीं। अब महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश कन्फर्म न होने की बात कहकर रोक दिया है। छात्राओं ने जांच और उनका वर्ष बचाने की मांग की है।

उधर, शनिवार को दोनों छात्राओं के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा यूनिट ने धरना दिया। विश्वविद्यालय कुलपति और कालेज प्राचार्य से बात की। नगर सहमंत्री उदय प्रताप ने कहा कि छात्राओं को दाखिले न मिले तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सह संयोजक सुधांशु सिंह सहित महेश मिश्रा, आशीष गौतम, मोहिल गुप्ता, सुमित तिवारी, आदित्य गुप्ता, अजय गौतम, राहुल नामदेव, धर्मेंद्र पटेल, सुयश मिश्रा, हर्षित दुबे, राजू, प्रवीण लखेरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed