फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People kept passing through the broken cable, current kept flowing

Banda News: टूटे केबल से गुजरते रहे लोग, दौड़ता रहा करंट

Sat, 24 Aug 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
People kept passing through the broken cable, current kept flowing
बांदा। बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बचा। क्योटरा रेलवे क्राॅसिंग के पास सुबह साढ़े सात बजे घरों के लिए गए केबल टूटकर गिर गए। उसमें करंट दौड़ता रहा। स्कूल का समय होने के कारण छात्र-छात्राएं टूटे पड़े तारों से गुजरते रहे। सूचना पर दो घंटे बाद तार हटाया गया।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंंदिर इंटर कॉलेज और केन पथ विद्या मंदिर सहित कई विद्यालयों के बच्चे क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरते हैं। शुक्रवार को सुबह क्योटरा पुरानी क्राॅसिंग के पास घरों के लिए गए केबल टूटकर जमीन पर गिर गए। इस बीच छात्र-छात्राएं साइकिल, पैदल व बाइक से गुजरते रहे।
विज्ञापन

बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने विद्यालय में इसकी जानकारी दी। कर्मचारी ने बिजली विभाग को सूचना दी। दो घंटे बाद टूटे केबल हटवाए गए। क्योटरा के लोगों ने बताया कि यहां कई रास्तों में पोल नहीं लगे हैं। लोग दो सौ से तीन सौ मीटर तक केबल से बिजली ले गए हैं। दूरी ज्यादा होने के कारण आए दिन तार टूटते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed