{"_id":"5e8b53a48ebc3e6fd43b5b89","slug":"people-broken-on-water-tanker-by-breaking-lockdown-banda-news-knp554016628","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़कर पानी के टैंकर पर टूटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़कर पानी के टैंकर पर टूटे लोग
विज्ञापन
पानी पहले-लॉकडाउन बाद में : सोमवार को बांदा शहर के सब्जी मंडी तिराहे में पानी के टैंकर में मारामार?
- फोटो : BANDA
बांदा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में पेयजल संकट शुरू हो गया। पानी के लिए परेशान बाशिंदे लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की परवाह किए बगैर हैंडपंप और जल संस्थान के टैंकरों पर टूट रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा लॉकडाउन अवधि में नियमित जलापूर्ति के निर्देश यहां बेअसर हैं।
शहर के छावनी, न्यू मार्केट, सब्जी मंडी, चौक बाजार आदि मुहल्लों में इन दिनों पानी का संकट है। नलों से आपूर्ति नहीं हो रही। जहां हो रही है, वहां नाम मात्र को। अधिकांश इलाकों में दूषित और दुर्गंध वाला पानी नलों से आने की शिकायतें हैं।
सोमवार को कई इलाकों में जल संस्थान के टैंकर पहुंचे तो पानी के लिए परेशान लोगों ने लॉकडाउन की परवाह किए बिना घरों से बाहर निकलकर टैंकरों के इर्दगिर्द भीड़ लगा ली। पानी के लिए टूट पड़े। आपस में दूरी का मानक भी धरा रह गया।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर क्वारंटीन और सील किए गए मोहल्लों में भी पानी का संकट है, जबकि जल संस्थान कार्यालय और ओवरहेड टैंक आदि इसी इलाके में है। उधर, जल संस्थान अधिशासी अभियंता वीरेंद्र श्रीवास्तव ने रटा रटाया जवाब दिया कि आपूर्ति रोज की तरह हो रही है। कुछ इलाकों में पानी न आने की शिकायत मिली है। वहां की लाइनें चेक कराई जा रही हैं।