{"_id":"613113468ebc3eb796117687","slug":"pension-sent-to-the-account-of-1-87-lakh-beneficiaries-banda-news-knp649790859","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.87 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.87 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजी पेंशन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया। सिंगल क्लिक व डीबीटी के माध्यम से वित्तीय वर्ष की पहली त्रैमासिक पेंशन चित्रकूटधाम मंडल के 1,87,262 लाभार्थियों के खातों में सीधे भेजी गई।
इसमें जनपद बांदा के 65,199, चित्रकूट जनपद के 36,160, हमीरपुर जनपद के 41,678 और महोबा जनपद के 39,711 लाभार्थी शामिल रहे। इनमें 6792 नए वृद्धावस्था लाभार्थी भी हैं। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन के 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक पेंशन प्रमाणपत्र सौंपे।
कहा कि जनपद में कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रह सके। छूटे आवेदकों के आवेदनों का भी सत्यापन कराकर उन्हें योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने कहा कि योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में बांदा जनपद के 938 नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं। अब जनपद में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 65,199 हो गई है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।