फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pension received five hundred gift

पांच सौ को मिली पेंशन की सौगात

Sun, 28 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 28 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pension received five hundred gift

प्रदेश के काबीना मंत्री ने दस महिलाओं को अपने

विज्ञापन
हाथोें समाजवादी पेंशन के परिचय पत्र दिए। बाकी 490 महिलाओं को अधिकारियों और सपा नेताओें ने परिचय पत्र सौंपे।
शनिवार को पं. जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज परिसर मेें भव्य समारोह के बीच मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने आमना, बदनिया, नजमा, अजमुद्दीन, फारूक, नफीसा, मिथलेश, कमली, कमला, रामसखी आदि को परिचय पत्र और बैंक पास बुक दिए। सभी पेंशन लाभार्थियों के खाते में विभिन्न बैंकों में 4-4 हजार रुपये भेजे गए हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश मेें 40 लाख लोगों को यह पेंशन दी जा रही है। समारोह मेें आए लाभार्थियों को चाय और खाने तथा लाने और पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि 1,18,603 लोगोें ने आवेदन किया था। यूपी इकलौता प्रदेश है, जहां सिंचाई को मुफ्त पानी मिल रहा है। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि गरीब पात्र व्यक्तियों को पेंशन के लिए चयनित करने के काम में जिले के 70 अधिकारियों को लगाकर किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि सपा किसी वर्ग या जाति की नहीं बल्कि सभी समुदायों की हितैषी है। एडीएम डीएस पांडेय ने भी संबोधित किया। जेएन कालेज प्राचार्य डॉ.नंदलाल शुक्ल ने मंत्री को स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

दौरे पर आए प्रदेश के काबीना मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को सपा सहित कई संगठनों ने ज्ञापन दिए। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रेमी सिंह खेंगर और सचिव अर्जुन सिंह खेंगर तथा अमरनाथ पटेल आदि ने सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन पीआरडी जवानों को जिला योजना में बजट देने, वेतन ड्यूटी 350 रुपये करने, विभागीय रायफलों की मरम्मत और कारतूसों के लिए पर्याप्त बजट देने की मांग की।

उधर, सपा जिला महासचिव और जिला योजना समिति सदस्य राजेंद्र यादव ने दो अलग-अलग ज्ञापन देकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग निर्माण कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed