फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pending loan applications of entrepreneurs should be approved soon

Banda News: उद्यमियों के लंबित ऋण के आवेदन जल्द स्वीकृत किए जाएं

Tue, 27 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 27 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pending loan applications of entrepreneurs should be approved soon
बांदा। जिला उद्योग बंधु की बैठक में एडीएम ने ऋण के लिए बैंकों में लंबित उद्यमियों के आवेदनों की जांच कर जल्द पात्रों को ऋण देने के निर्देश दिए। इसी तरह एक जनपद एक उत्पाद के शत प्रतिशत आवेदनों को निस्तारण करने व औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में सड़क व पानी की उपलब्धता कराने की बात कही।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बैंकों को भेजे गए आवेदनों की पात्रता की जांच कर जल्द ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के 24 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए थेे, इनमें से नौ आवेदन पत्रों पर 12.38 लाख के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। निवेष मित्र पोर्टल पर लंबित दो आवेदनों का निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन

ओडीओपी योजना में द्वितीय उत्पाद के रूप में खाद्यान्न के अतिरिक्त किसी अन्य उत्पाद का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भूरागढ़ में जलापूर्ति के लिए भूगर्भ जल का सर्वे कर जल उपलब्ध न होने पर सरफेस वाटर से ही आपूर्ति की व्यवस्था कराने के की बात कही। कपसा मार्ग के चौड़ीकरण और सदृढ़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि मार्ग बनवाने के लिए बजट मंजूरी की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजंता टूरिस्ट होम लाज के संचालन के संबंध में ईओ नगर पालिका को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। बताया कि उद्यमियों की समस्याओं का विभागों से समन्वय कर निस्तारण कराने के लिए उद्यम मित्र सुधा सिंह की भी नियुक्ति की गई है। बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, डॉ. धीरज सिंह, अशोक गुप्ता सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed