फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patheshwari Devi idol stolen three days ago was found

तीन दिन पूर्व चोरी गई पाथेश्वरी देवी मूर्ति मिली

Fri, 09 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patheshwari Devi idol stolen three days ago was found
खप्टिहा कलां। तीन दिन पूर्व पाथेश्वरी मंदिर से चोरी गई मूर्ति शुक्रवार की सुबह मंदिर के नजदीक झाड़ियों में मिली। चोरों ने मूर्ति से चांदी की आंखें निकाल ली हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मूर्ति मंदिर में स्थापित की।
विज्ञापन

मूर्ति की बरामदगी के लिए सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा के निर्देशन में पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार, चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश द्विवेदी और कांस्टेबल सौरभ ने कई स्थानों पर दबिश दी। संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के दबाव के चलते चोर मूर्ति को झाड़ियों में फेंक गए।
विज्ञापन

हालांकि, चांदी की आंख निकाल ली गई। पैलानी एसओ ने मूर्ति में चांदी की आंख लगवाने के लिए पुजारी को मदद दी। कहा कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए। प्रधान मैना ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भरोसा दिलाया। मूर्ति मिलने से ग्रामीण उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ प्रतिमा को मंदिर ले जाकर पुन: हवन पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। सीओ, थाना प्रभारी सहित कुलदीप तिवारी, राजन तिवारी, संजय शुक्ला, पवन सिंह चंदेल, रमाशंकर विश्वकर्मा, कृपा शंकर तिवारी, गोविंदा सिंह, छब्बू सिंह, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि प्रतिमा चोरी की सूचना बुधवार को मिली थी।

तब से पुलिस लगातार प्रतिमा की बरामदगी के लिए प्रयासरत थी। शुक्रवार की सुबह गांव के सीताराम विश्वकर्मा ने प्रतिमा मंदिर से 300 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ी देखी। पुजारी राकेश बाबा ने मूर्ति मिलने पर खुशी जाहिर की है। उधर, एसपी अभिनंदन ने मूर्ति मिलने पर पुलिस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed