फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Participants showed talent in sports competition

Banda News: खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 15 Oct 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Participants showed talent in sports competition
नरैनी। विवेकानंद इंटर कालेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 68वीं जनपदीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन मंगलवार को बबेरू, तिंदवारी, अतर्रा, बांदा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक जूनियर वर्ग में तार गोला फेंक ( हैमर थ्रो) में हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा के शोभराज ने प्रथम और बालक सीनियर वर्ग में चक्का फेंक में तथागत इंटर कालेज अतर्रा के छात्र अतुल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक सीनियर वर्ग में तार गोला फेंक में हिंदू इंटर कालेज अतर्रा के छात्र आशुतोष अव्वल रहे। बालक जूनियर वर्ग चक्का फेंक में डीएवी इंटर कालेज बांदा के छात्र ज्ञानेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका सीनियर वर्ग तार गोला फेंक में मोनिका जीजीआईसी बांदा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका जूनियर वर्ग में हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह तीन हजार मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, बॉस कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जमुना प्रसाद पांडे प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कालेज, प्रधानाचार्य राकेश पटेल , वीरेंद्र सिंह चंदेल, रामनरेश यादव, सुरेंद्र मस्ताना, राजेश पांडे, श्रीनिवास गर्ग, अवधेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानचंद्र, राजेंद्र प्रसाद सहित जनपद के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed