{"_id":"5da367f88ebc3e01740f72d7","slug":"participant-in-the-fine-arts-forum-sports-award-banda-news-knp519492163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित कला मंच के खेलकूद में प्रतिभागी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित कला मंच के खेलकूद में प्रतिभागी पुरस्कृत
विज्ञापन
ललित कला मंच में सम्मानित छात्राएं।
- फोटो : BANDA
बबेरू। ललित कला मंच के तत्वावधान में रविवार को यहां सरस्वती शिशु मंदिर के माधव सभागार में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।
सामान्य ज्ञान सीनियर मुकाबले में जेपी शर्मा इंटर कालेज के प्रियांश अवस्थी प्रथम व समर साहू द्वितीय तथा सिंगरौर आवासीय विद्यालय के दिलीप गुप्ता व इंटर कालेज के कामता प्रसाद तृतीय रहे। चित्रकला सीनियर में मनमोहन (सिंगरौर कालेज) प्रथम, रत्नेश पटेल (जेपी शर्मा कालेज) को द्वितीय और रीमा (महर्षि इंटर कालेज) को तृतीय स्थान मिला।
निबंध सीनियर में सिंगरौर इंटर कालेज की श्रेयल सोनी को प्रथम, जेपी शर्मा कालेज के किशन कुमार को द्वितीय और सिंगरौर आवासीय कालेज के विमल कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर सामान्य ज्ञान में आशीष कुमार (आवासीय सिंगरौर विद्यालय) प्रथम, हिमांशु गुप्ता (कैलाशपति इंटर कालेज, बेर्रांव) द्वितीय और कामता प्रसाद तृतीय रहे। चित्रकला जूनियर में अनिल कुमार प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय और रंजीत को तृतीय स्थान मिला। निबंध जूनियर में परी अग्रहरि अव्वल, सपना कुशवाहा द्वितीय और अंकुर यादव तृतीय रहे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डा.अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ललित कला मंच प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा है। अध्यक्षता अशोक शिवहरे और संचालन लवरुद्ध प्रताप ने किया। भाजपा नेता विजय विक्रम सिंह, सुधीर अग्रहरि, सीमा श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह पटेल, संजय सिंह, मीना भारतीय, नरेंद्र अवस्थी, पूनम रस्तोगी, वेद मित्र, जयकिशन, जगन्नाथ, प्रदीप, अमित, कामता आदि उपस्थित रहे।