फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pant remembered through programs on his birth anniversary

जयंती पर कार्यक्रमों के जरिए पंत को किया याद

Fri, 10 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pant remembered through programs on his birth anniversary
बांदा। जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। स्कूली बच्चों को लोकभवन लखनऊ में हुए कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला में कराया गया।
विज्ञापन

आर्यकन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वह देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता थे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे, बाद में देश के गृहमंत्री बने।
विज्ञापन

उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया। सीडीओ, एडीएम व डीआईओएस ने भी जानकारी दीं। संचालन प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी ने किया। प्रबंधक शमीम बानों ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। शुरुआत प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने पंत की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर की।
इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट), पुलिस लाइन में बच्चों ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। प्रधानाचार्य ने पंतजी के विषय में बताया।

उधर, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन में पंतजी का योगदान विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उनका जीवन दर्शन बताया गया। यहां प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर, शिक्षक डॉ. राजेश कुमार, डॉ. गरिमा द्विवेदी, उत्तम सिंह दीक्षित, करुणेश चंद्र, मनोज कुमार, शकुंतला गुप्ता, छोटेलाल, संयोजक डॉ. विवेक कुमार पांडेय रहे। संचालन डॉ. विष्णुस्वरूप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed