फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   panchyato me lagyee ankush

कोरोना कर्फ्यू का पालन और कालाबाजारी पर लगाएं अंकुश

Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
panchyato me lagyee ankush
बांदा। कोरोना कर्फ्यू में निकल रही भीड़ को रोकने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने कहा कि बांदा शहर में 21 आरआरटी टीम और 27 ग्रामीण क्षेत्रों की टीमें लगी हैं। डीएम ने कहा कि आरआरटी टीमें ठीक से काम करें। जिन स्थानों पर ज्यादा केस निकल रहे हैं उन स्थानों को तत्काल कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए कार्रवाई की जाए। कंटेनमेंट जाने में कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाए। सभी खंड विकास अधिकारियों/ईओ को निर्देशित किया कि अन्य राज्यों से आने वाले कामगारों तथा प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। उनकी नियमित समीक्षा की जाए। जिला कृषि अधिकारी/जिला खाद्य विपणन अधिकारी किसानों को समय से खाद-बीज आदि की व्यवस्था कराएं। जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को निर्देशित किया गया कि जनपद में आक्सीजन की समुचित व समय से व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा आपूर्तिकर्ताओं एवं ट्रांसपोर्टरों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्बाध रूप से आक्सीजन उपलब्ध कराई जाए। होम क्वारंटीन व अस्पतालों मं भर्ती मरीजों से प्रतिदिन बात की जाए। यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो तत्काल सीएमओ को अवगत कराएं।
विज्ञापन

मेडिकल व जिला अस्पताल में रोजाना सैनिटाइजेशन हो
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन साफ-सफाई, फागिंग और सैनिटाइजेशन किया जाए। रात्रि कफ्र्यू का पालन के लिए एनासमेंट कराया जाए। पब्लिक ऐड्रस सिस्टम क्रियाशील रहे। बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, एसडीएम, सीओ, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुरभि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed