फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Panchayat assistants should go from door to door and count cattle: Divisional Commissioner

घर-घर जाकर पंचायत सहायक करें मवेशियों की गणना : मंडलायुक्त

Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants should go from door to door and count cattle: Divisional Commissioner
बैठक में मौजूद कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : BANDA
तिंदवारी। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने अन्ना प्रथा पर रोक लगाने के लिए पंचायत सहायकों से कहा कि वह घर-घर जाकर जानवरों की गणना करें। मोबाइल पर उनकी फोटो सुरक्षित करें। अगर कोई जानवर छोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल मैदान विकसित करने को कहा। सांडी गांव में बन रहे मिनी स्टेडियम की सराहना की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी अनुराग पटेल शनिवार को ब्लॉक सभागार में योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीओ, लेखपाल, अस्पताल कर्मियों के साथ बैठक कर विकास के संबंध में उनके सुझाव जाने।
विज्ञापन

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने चल रही विकास योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने खराब पड़े हैंडपंपों को रिबोर करने, तालाबों में पानी भरवाने, गांव की सफाई, विधवा, वृद्धा पेंशन आदि संचालित योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिड़ौरा के प्रधान शिव नायक सिंह, छापर प्राथमिक विद्यालय शिक्षिका पूजा त्रिवेदी और सचिव पुष्पा प्रियदर्शनी ने गांव के विकास को बढ़ाने को लेकर विचार रखे। मतदान बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने व बूथ की सजावट आदि को लेकर शिक्षक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, बीडीओ अमित यादव, बीएसए रामपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम प्रशिक्षु यदुवेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्वेता साहू, तहसीलदार सदर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिला उप प्रबंधक राम प्रकाश सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed