फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   palika

वैश्य एकजुट हों, तभी राजनीतिक हिस्सेदारी

Tue, 05 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
palika
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के मंडलीय सम्मेलन में बोलते विधायक विकास गुप्ता। साथ में परिषद के र? - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि एकजुटता से ही वैश्य समाज की समस्याओं का निदान होगा और उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी मिलेगी। वह मंगलवार को यहां अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के मंडलीय वैश्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर फतेहपुर के विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज सामाजिक और राजनीतिक कामों में बढ़ चढ़कर सक्रिय भागीदारी करें। उसका हक स्वयं मिल जाएगा। परिषद जिलाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने घोषणा की कि 24 व 25 मई को परिषद के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन मोहन साहू ने वैश्य समाज को सहयोग का भरोसा दिलाया। कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अतर्रा नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश कुमार भाऊ, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, संजय गुप्ता व विनोद जैन, तिंदवारी की पूर्व चेयरमैन नूतन गुप्ता, महिला परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी सहित विनोद गुप्ता, युद्धवीर कंथरिया, बुंदेलखंड प्रभारी ब्रजकिशोर गुप्ता व अध्यक्ष संजय गुप्ता, केजी अग्रवाल (झांसी), अध्यक्ष ब्रजेंद्र सोनी (महोबा), मुकेश गुप्ता (चित्रकूट), संरक्षक गजोधर गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कई क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाएं करने वालों को वैश्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। मंडलीय सम्मेलन में आल इंडिया ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष नितिन दमेले को चुना गया। अतर्रा नगर इकाई में कृष्ण कुमार गुप्ता, कमासिन नगर में अरविंद कुमार गुप्ता, बिसंडा नगर में चंद्रशेखर सूरसेन अध्यक्ष मनोनीत किए गए। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत विशिष्ट आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। डा. मनीष कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, लीला गुप्ता, अनीता गुप्ता, विजय ओमर, मनोज पुरवार, पवन साहू, अंकित साहू आदि मौजूद रहे। परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने 7 फरवरी को अलीगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन और वैश्य महाकुंभ को कामयाब बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed