{"_id":"5fb55adf8ebc3e1a22572793","slug":"paddy-wet-due-to-rain-farmers-engaged-in-drying-banda-news-knp594887926","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से भीगा धान, सुखाने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से भीगा धान, सुखाने में जुटे किसान
विज्ञापन
Paddy wet due to rain, farmers engaged in drying
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुधवार को सुबह हुई बूंदाबांदी से मंडी समिति में खुले आसमान तले डेरा डाले किसानों का धान भीग गया। इसे सुखाने के लिए किसान मजदूरों की मदद से मशक्कत करते रहे।
विपणन विभाग के खरीद केंद्र जौरही, पिपरहरी, पचनेही, बड़ोखर खुर्द आदि गांवों के किसानों के 12 से अधिक ट्रैक्टर और भारतीय खाद्य निगम विभाग के क्रय केंद्र में लामा, नाई, तिंदवारा, जमालपुर के किसान छह ट्रैक्टर पर धान लादे खुले आसमान के तले खड़े हैं। मंडी समिति में किसानों के धान की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
मंडी में कई टिनशेड खाली पड़े हैं। बारिश होने पर किसान अपने ट्रैक्टर वहां खड़े कर सकते हैं। किसानों को पॉलीथिन देने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें अपनी उपज बचाने की व्यवस्था खुद करनी होगी। -विभा खरे, मंडी सचिव।
विज्ञापन
जमीन पर डालकर सुखा रहे धान
बड़ोखर गांव के किसान यशवंत ने बताया कि धान बेचने के लिए रविवार से मंडी समिति केंद्र में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को बूंदाबांदी होने से ट्राली में लदा धान भीग गया। अब केंद्र प्रभारी नमी अधिक बता रहे हैं। धान को जमीन पर डालकर सुखाया जा रहा है।
दोबारा बारिश हुई तो हो जाएंगे बर्बाद
जौरही गांव के किसान शिवमोल का कहना है कि बुधवार को उनके धान को खरीदने का नंबर था। केंद्र प्रभारी का कहना है कि नमी अधिक है। अभी दो दिन तक धान को सुखाया जाएगा। इसके बाद ही धान खरीदा जाएगा। दोबारा तेज बारिश हुई तो बर्बाद हो जाएंगे।

Paddy wet due to rain, farmers engaged in drying- फोटो : BANDA