{"_id":"61c0d2c3e72fd30ef57120ba","slug":"paddy-purchase-half-payment-stuck-banda-news-knp670727492","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद का आधा भुगतान अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद का आधा भुगतान अटका
विज्ञापन
मंडी में खडीं धान लदी ट्रैक्टर ट्रालयां।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में धान खरीद खरीद न के बराबर है फिर भी किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। डेढ़ महीने में 72 क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 16 फीसदी ही खरीद हुई है। इस खरीद का 31.25 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जाना है लेकिन केवल 15.68 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ है। शासन से खरीद होने के 72 घंटे के भीतर किसान को भुगतान करने के निर्देश हैं।
मंडल के चारों जिलों में 99,600 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अलग-अलग एजेंसियों के 72 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खरीद नवंबर में शुरू कर दी गई थी। डेढ़ महीने में 16,156 मीट्रिक टन धान ही खरीदा गया है। यह खरीद लक्ष्य का 16 फीसदी ही है।
धान बेचने वाले 1002 किसानों का करीब 15 करोड़ 57 लाख रुपये कई हफ्ते बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा 14 करोड़ 64 लाख की देनदारी बांदा जिले में है। भुगतान में देरी के सवाल पर अधिकारियों की दलील है कि किसानों के बैंक व आधार नंबरों में खामियां हैं, इससे भुगतान में देरी हो रही है। खामियां दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मंडल में जनपदवार लक्ष्य और खरीद (मीट्रिक टन में)
जनपद लक्ष्य खरीद
बांदा 75600 14105.610
चित्रकूट 21600 1261..139
हमीरपुर 2400 790.080
योग 99,600 16,156.83
किस जिले में कितने किसानों का बकाया
जनपद बांदा में 1945 किसानों ने 27 करोड़ 36 लाख रुपये का धान बेचा। जिसमें 802 किसानों का 14 करोड़ 63 लाख का बकाया है। चित्रकूट में 197 किसानों ने दो करोड़ 22 लाख का धान बेचा। जिसमें 95 किसानों 70 लाख रुपये का भुगतान होना है। जनपद हमीरपुर में 149 किसानों ने एक करोड़ 53 लाख का धान बेचा। जिसमें 53 किसानों 20 लाख रुपये बकाया है।
धान खरीद एजेंसियों को आदेश दिए गए हैं कि किसानों के धान का भुगतान शासन की मंशा के अनुरूप 72 घंटे के अंदर कर दिया जाए। ऐसा न करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
- संजीव कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम मंडल