फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Paddy procurement from today, 80,650 MT purchase target in Mandal

धान खरीद आज से, मंडल में 80,650 एमटी खरीद का लक्ष्य

Thu, 31 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement from today, 80,650 MT purchase target in Mandal
बांदा। इस वर्ष चित्रकूटधाम मंडल में 80,650 मीट्रिक टन धान खरीदा जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए चारों जिलों में 51 क्रय केंद्र खोले गए हैं। शुक्रवार पहली नवंबर से खरीद शुरू हो रही है, लेकिन तैयारियां अधूरी हैं। केंद्रों में न तो इलेक्ट्रिक कांटा है, न ही नमी मापक मशीन और बारदाना। किसानों के लिए छाया, पानी आदि का भी इंतजाम नहीं है। इस वर्ष खरीद टोकन से होगी। ए ग्रेड धान 1835 रुपये और सामान्य धान 1815 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पहली नवंबर से धान खरीद शुरू हो रही है। चित्रकूटधाम मंडल में सिर्फ दो जिलों में धान की पैदावार होती है। इन्हीं दोनों जिलों में खरीद केंद्र खोले गए हैं। बांदा में 72,650 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के 39 खरीद केंद्र खोले गए हैं। चित्रकूट जिले में 8000 मीट्रिक टन धान खरीद के लिए 12 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन के निर्देश के मुताबिक खरीद केंद्रों में पर्याप्त बोरा, कांटा, पंखा, छन्ना व नमी मापक मशीन समेत किसानों के बैठने के लिए छाया, पानी और रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन अधिकांश केंद्रों में ये सुविधाएं नहीं हैं। कुछेक में इक्का-दुक्का ही व्यवस्थाएं हैं। पूर्व संध्या पर गुरुवार को केंद्रों पर तैयारियां नहीं दिखाई दीं। अधिकांश केंद्रों पर ताले पड़े रहे।
विज्ञापन

12 हजार किसानों ने कराया पंजीयन
बांदा में धान की बिक्री के लिए अब तक 8000 और चित्रकूट में 4000 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इतने कम पंजीयन के सवाल पर अधिकारियों का तर्क है कि साइट खुली हुई है, पंजीयन का सिलसिला जारी है। शासन की नई नीति के अनुसार गेहूं की बिक्री के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों को धान बेचने के लिए पंजीयन नहीं कराना होगा। ऐसे 21 हजार से अधिक किसान पहले से पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों को मिली 10 लाख एडवांस राशि
शासन ने धान खरीद केंद्र प्रभारियों को 10-10 लाख रुपये एडवांस देने के निर्देश दिए थे, लेकिन विपणन विभाग को छोड़कर अन्य एजेंसियों ने इस आदेश पर अमल नहीं किया है। ऐसे में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के जरिये किसानों को 72 घंटे में भुगतान के शासनादेश पर अमल होना मुश्किल है। उधर, पीसीएफ प्रबंधक प्रवीण का कहना है कि खरीद शुरू होने से पहले ही केंद्र प्रभारियों को एडवांस धनराशि मिल जाएगी।

धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को सामान्य धान का प्रति क्विंटल 1815 रुपये व ‘ए’ ग्रेड धान का 1835 रुपये भुगतान निर्धारित समय के अंदर ही किया जाएगा। पैसा व बारदाना की कोई कमी नहीं है। केंद्रों में इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक मशीन, छन्ना आदि उपलब्ध हैं। -देवीदास, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम मंडल बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed