{"_id":"614e1d538ebc3effd244d2cc","slug":"paanch-varsheey-baalak-laapata-pulis-khojabeen-mein-lagee-banda-news-knp6542558161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बालक लापता, पुलिस खोजबीन में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय बालक लापता, पुलिस खोजबीन में लगी
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक बृहस्पतिवार की देर शाम लापता हो गया। पुलिस की कई टीमें मासूम की खोजबीन में जुटी हुई है। 24 घंटे बीत जाने के बाद कोई सुराग नहीं लगा।
बिसंडा थाना क्षेत्र के केवटन पुरवा निवासी राजकरण का पांच वर्षीय पुत्र आशीष बृहस्पतिवार की देर शाम घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी वह लापता हो गया। आशीष जब नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
पिता ने इसकी जानकारी थाने में पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सियाराम, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद मासूम की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पुलिस के भी हाथ खाली रहे।
विज्ञापन
मासूम का शुक्रवार की देर शाम तक कोई पता नहीं चला। एसओ दिनेश सिंह का कहना है कि बालक की खोज में कई टीमें लगाई गई हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द बालक का पता लगाया जाएगा।