फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Overloading will not stop without controlling the bosses

Banda News: आकाओं पर लगाम के बिना नहीं रुकेगी ओवरलोडिंग

Thu, 23 Oct 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 23 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Overloading will not stop without controlling the bosses
फोटो - 13 नसीमुद्दीन सिद्दीकी। स्त्रोत : स्वय
बांदा। बुंदेलखंड में मौरंग माफिया की भरमार है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग यही करा रहे हैं। इनके आकाओं पर लगाम लगाए बिना इसे रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

बांदा और चित्रकूट सहित तीन जिलों के 11 पुलिस कर्मियों को ओवर लोडवाहनों से अवैध वसूली में पुलिस महानिदेशक द्वारा निलंबित कर दिए जाने पर यह बातें पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहीं। वह बृहस्पतिवार को शहर स्थित अपने आवास पर थे।
वह दो दिवसीय भ्रमण पर यहां आए थे। अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ओवर लोडिंग पूरे प्रदेश में हो रही है। बांदा समेत बुंदेलखंड में मौरंग माफिया की भरमार है। इनका भंडाफोड़ किए जाने के बाद पुलिस महानिदेशक ने यह सराहनीय कार्रवाई की। ऐसे में स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। ओवरलोडिंग से सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। जनविरोध के बावजूद शासन और प्रशासन चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


इनसेट-
दोनों सदनों में उठेगा ओवर लोडिंग मुद्दा
पूर्व मंत्री ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मुद्दे को अगले सत्र में कांग्रेस सदस्य विधानसभा और विधान परिषद में ध्यानाकर्षण के रूप में उठाएंगे। जरूरत पड़ी तो दोनों सदनों की कार्यवाही रुकवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed